Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क़तर में हुआ अनोखा 'वर्ल्ड कप ऑफ ब्यूटी ऑफ कैमल्स',चुने गये सबसे खूसूरत ऊंट
फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 कतर में जोरशोर से चल रहा है, लेकिन फुटबॉल वर्ड कप के साथ वहां पर एक और विश्व कप प्रतियोगिता हुई। जो अपने आप में काफी अनोखी रही। बस ये प्रतियोगिता इंसानों के साथ ना होकर, इसमें खाड़ी देशों के ऊंटों ने हिस्सा लिया। जी हां.. कतर में "कैमल ब्यूटी वर्ल्ड कप" भी आयोजन हुआ। इसमें लंबी टांगों वाले खूबसूरत ऊंटों में सबसे आकर्षक बनने की होड़ थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ऐश-शाहनियाह स्थित कतर कैमल मजायेन क्लब में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ऊंटों को उनकी उम्र और नस्ल के आधार पर कई कैटेगरीज में बांटा गया था।

फुटबॉल विश्व कप की तरह ही कैमल ब्यूटी वर्ल्ड कप हुआ
इस प्रतियोगिता को खेल और युवा मंत्रालय द्वारा इनपॉन्सर्ड किया गया था। स्थानीय विश्व कप आयोजन समिति, डिलीवरी और विरासत के लिए सर्वोच्च समिति एक साथ रही।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की तरह ही, कैमल ब्यूटी वर्ल्ड कपआयोजित गया था। आयोजन के दौरान लगातार चबाते हुए ऊंटों की परेड कराई गई।

ऊंटों को चुनने की कई कैटेगरी
मजायेन क्लब के अध्यक्ष अल अथाबा ने रॉयटर्स को बताया कि ‘काले ऊंटों को शरीर के आकार और सिर और कानों की स्थिति के अनुसार आंका जाता है। लेकिन मगहीर-प्रकार के ऊंट के साथ, वे आनुपातिकता की तलाश करते हैं और कान नीचे की ओर होने चाहिए।' सीधे खड़े नहीं होना चाहिए।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले, विशेषज्ञ धोखे से बचने के लिए एक्स-रे का यूज करके ऊंटों की जांच करते हैं। ये भी देखते हैं कि कहीं ऊंटो में कोई सर्जिकल ऑपरेशन तो नहीं किया गया।

नियम और कानून सख्त रहे
पिछले साल सऊदी अरब में एक ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 43 प्रतिभागियों को बोटोक्स इंजेक्शन और दूसरे कॉस्मेटिक ऑपरेशन की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए इस बार ऐसे इंतजाम किये गये।
ये कार्यक्रम पूरे मिडिल ईस्ट में आयोजित किए जाते हैं, जहां लोग पीढ़ियों से ऊंटों से जुड़े हुए हैं।

ये मिडिल ईस्ट की संस्कृति में गहरे से जुड़े
अल कुवारी ने कहा ने बताया कि ये हमारी संस्कृति है, ये बहुत पहले से हमारे पिता और दादा से है।
"आज एक प्रतियोगिता है, एक सौंदर्य प्रतियोगिता है। हम इन ऊंटों को पसंद करते हैं। हम उन्हें नाम देते हैं। यह एक परिवार की तरह है।"
(Reference- Trtworld.com)



Click it and Unblock the Notifications