Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बेटी के पहले पीरियड पर केक काटकर मनाई खुशी, उत्तराखंड के इस कपल की हर तरफ हो रही है तारीफ
मासिक धर्म यानी पीरियड्स को लेकर आज भी हमारे देश में लोग खुलकर बात करने में असहज महसूस करते हैं। ऐसी कई किस्से हमने सुने और देखें है कि जहां मासिक धर्म पर होने पर महिला के साथ भेदभाव और अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता है।
मासिक धर्म के दौरान महिला को अपवित्र माना जाता है और इन दिनों धार्मिक स्थलों से लेकर रसोई तक में प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी जाती है। इन सभी घटनाओं के बीच उत्तराखंड के काशीपुर से एक ऐसा दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जो सभी पैरेंट्स के लिए एक सबक है।
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जितेंद्र भट्ट नामक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी के पहले पीरियड पर जश्न मनाया है। दोनों ने बेटी के साथ केक काटा और उसे मासिक धर्म से जुड़ी जरुर जानकारी शेयर की।

काशीपुर के इस परिवार ने की नई पहल
जानकारी के अनुसार, काशीपुर निवासी जितेंद्र भट्ट अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। बीते दिनों उन्हें अपनी बेटी के पहले मासिक धर्म के बारे में पता चला।
इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर बेटी को इस बारे में इससे जुड़ी सारी जानकारी शेयर की ताकि उसके सारे माहवारी से जुड़े सारे भ्रम दूर हो जाएं। साथ ही समाज में मासिक धर्म को लेकर व्याप्त धारणाओं से भी उसका परिचय कराया। उन्होने बेटी को बताया कि मासिक धर्म महिलाओं में एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें अपवित्रता जैसी कोई बात नहीं है। इतना ही नहीं, बेटी को खास फील कराने के लिए दोनों ने इसका जश्न मनाने का भी फैसला किया। उन्होंने अपने करीबियों को एक पार्टी आयोजित कर आमंत्रित किया और बेटी के पहले मासिक धर्म को सेलिब्रेट करने के लिए सबके साथ मिलकर केट भी काटा।
सोशल मीडिया में लिखा- बेटी बड़ी हो गई है
जितेंद्र भट्ट की इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस समाज में मासिक धर्म को अपवित्र माना जाता है, वहीं उत्तराखंड के रहने वाले जितेंद्र भट्ट ने ये कदम उठाकर अनोखी मिसाल पेश की है। भट्ट ने इस पल को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया और लिखा- बेटी बड़ी हो गई है।
मासिक धर्म में लड़कियों को अछूत मानने वाले समाज में जितेंद्र भट्ट की इस कोशिश ने न सिर्फ उनकी बेटी को खास होने का अहसास कराया है बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया है कि इसे लेकर महिलाओं से किसी भी तरह का भेदभाव करना गलत प्रथा है। यह महिलाओं से जुड़ी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। अपनी बेटी पहले पीरियड्स पर केक काटकर जश्न मनाने के जितेंद्र भट्ट के फैसले की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
