Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
भाई के साथ भाभी की कलाई पर क्यों सजती है राखी से? जानिए इसके पीछे की मान्यता
Why Sister Tie Rakhi To Bhabhi: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि यह अब एक पारिवारिक उत्सव बन चुका है, जिसमें हर रिश्ते को सहेजने और सम्मान देने की परंपरा जुड़ गई है। रक्षाबंधन के दिन जब बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो वह सुरक्षा का वचन लेती है। इसी भावना से जुड़ी एक खूबसूरत रस्म है भाई के साथ भाभी को राखी बांधना, जिसे लुम्बा राखी कहा जाता है।
यह परंपरा आजकल पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भाभी की कलाई पर राखी क्यों बांधी जाती है? इसके पीछे केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं छिपी हैं।आइए जानते हैं इसकी खास वजहें।

1. भाभी को माना गया है 'गृह लक्ष्मी'
भाभी को भारतीय संस्कृति में घर की लक्ष्मी माना गया है। माना जाता है कि अगर भाभी प्रसन्न और सम्मानित रहती हैं तो पूरे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। लुम्बा राखी बांधकर बहन न केवल अपने भाई की, बल्कि उसके पूरे परिवार की रक्षा और समृद्धि की कामना करती है।
2. रिश्तों में सामंजस्य और अपनापन बढ़ाने का प्रतीक
भाई की शादी के बाद कई बार बहन और भाभी के बीच दूरी महसूस होती है। लुम्बा राखी बांधना बहन और भाभी के रिश्ते को भी एक सुंदर बंधन में जोड़ता है। यह परंपरा बताती है कि बहन न सिर्फ अपने भाई से जुड़ी है, बल्कि अब उसकी जीवनसंगिनी से भी उसका विशेष रिश्ता है।

3. लुम्बा राखी की शुरुआत कहां से हुई?
लुम्बा राखी बांधने की शुरुआत राजस्थान के मारवाड़ी समुदाय से हुई मानी जाती है। वहां बहनें भाभी की चूड़ी में राखी जैसा आभूषण बांधती थीं, जिसे "लुम्बा" कहा गया यानी चूड़ी से लटकने वाला सजावटी धागा। यह परंपरा इतनी सुंदर और भावनात्मक थी कि आज यह पूरे भारत में फैल चुकी है।
4. धार्मिक दृष्टिकोण से भाभी का सम्मान आवश्यक
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि बहन केवल भाई को ही राखी बांधती है और भाभी को नजरअंदाज किया जाता है, तो गृहस्थ जीवन में असंतुलन आ सकता है। इसलिए लुम्बा बांधने से भाभी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो पूरे परिवार के लिए शुभ माना जाता है।

5. भावनात्मक जुड़ाव का विस्तार
लुम्बा राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहन के अपने मायके से ससुराल में आए परिवर्तन को स्वीकारने और नए रिश्तों को अपनाने की भावना का प्रतीक है। इससे पारिवारिक रिश्ते गहरे और मजबूत बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
