Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसे लोगों से सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले एक बार जरुर सोचें..
रिलेशनशिप में इंटीमेसी कोई गलत बात नहीं हैं, ये एक नेचुरल चीज है जो हर दो तरह के लोगों के बीच में होती हैं।
अपने पार्टनर के साथ सेक्सुअल इन्वोल्व होना कोई बुरी बात नहीं हैं, लेकिन आप किस के साथ इन्वोल्व हो रहे हैं इस चीज के लिए सर्तक होना बहुत जरुरी है। कई बार हम गलत पार्टनर के साथ सेक्स करके स्ट्रेस या एसटीडीज से ग्रसित हो जाते है, इसलिए सेक्स करने से अपने पार्टनर के बारे में जरुर सोचे। आज इस आर्टिकल में हम बता रहे है कि आपको कैसे तरह के लोगों के साथ इंटीमेट नहीं होना चाहिए।

जो आपसे सेक्स चाहते है
ऐसे लोग नॉर्मली सीधे मुंह बात तक नहीं करते पर जब बात सेक्स की हो तो दुनिया भर का प्यार उमड़ आता है। अचानक से आप पर वे खूब मेहरबान हो जाते हैं। पर ये मेहरबानी भी सेक्स के बाद गायब हो जाती है। ऐसे लोगों से दूस रहें, ये सिर्फ़ आपको फिजिकली अब्यूज कर रहे हैं। आपका फिजीकली यूज़ कर रहे हैं।

जो लोग सोशली आपसे अलग तरीके से पेश आते हैं
ऐसे लोगों के साथ अगर आप सेक्स करती हैं तो ये लोग आपको और भी ज्यादा आपका फायदा उठाने लगेंगे। इनके लिए आप एक तरह से ईजी गोइंग हो जाएंगी। वो आपको कभी इमोशनली बेवकूफ बनाकर आपका फायदा उठा सकते है। इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें।

जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानती हैं
वो कहता है कि आपको पसंद करता है पर अपने बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताता है। कभी-कभी आपको कुछ बातों का पता चला भी तो वो सीधे बोल देता है कि पुरानी बाते मत करों अतीत को अतीत में रहने दो। ऐसे लोगों को अपनी सेक्स लाइफ का हिस्सा न बनाएं। कई बार वो अतीत से बाहर आने के लिए या एक का बदला दूसरे से लेने के लिए सेक्स करते हैं, पर आप कोई खिलौना तो नहीं!

जो बिजी रहना का बहाना करते हैं
ऐसे लोग आपको यकीन दिलाते हैं कि इनकी लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है इसलिए ये आपके साथ सही बर्ताव नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सेक्स के वक्त ये आपको खूब केयर करेंगे और समझाते भी हैं कि कुछ वक्त लगेगा पर वो सब ठीक कर देंगे। ऐसे लोग कुछ ठीक करने नहीं, आपकी लाइफ खराब करने आते हैं।

जो दूसरों के साथ भी हो सेक्सुअल एक्टिवेट हो
जब आप जानती है कि आजकल कितने तरह की STDs होती हैं तो फिर अपनी सेहत और जिंदगी के साथ खिलवाड़ न करें।

जो न सुनना पसंद नहीं करते
ये वो लोग है जो आपके न सुनने के पक्ष में नहीं हैं, अगर आप उन्हें मना करती हैं तो वे गुस्सा हो जाते हैं और आप कई बार गलती से इस गुस्से को उनका प्यार समझ लेती हैं, ऐसे लोगों से बचकर रहने में ही भलाई हैं।

जो बिल्कुल भी हाइजिन न हों
ऐसे लोग जिनके मुंह से बदबू आती हो, जिन्हें नहाने की आदत न हो और जिनके कपड़े और बेडशीट्स देखकर आपको बैठने का मन भी न करे और ऐसे लोगों के बारे में सोचें भी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
