Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
SIBLING RIVALRY: भाई-बहनों के बीच की लड़ाई को पैरेंट्स इन तरीकों से करें डील, घर में बनीं रहेगी शांति
जिनके घरों में एक से ज्यादा बच्चे हैं उनको ये अक्सर दूसरे कमरे से आगे-पीछे और चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती रहती हैं। ऐसी आवाजें और झगड़े नॉर्मल होते हैं। भाई-बहनों के लिए लड़ना उतना ही स्वाभाविक लगता है जितना कि सांस लेना। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप पैरेंट्स के रूप में इसको बदल नहीं सकते हैं। ये बात सही है कि आप बच्चों के व्यवहार को पूरी तरह से कंट्रोल में नहीं कर सकते लेकिन उसमें कुछ बदलाव तो कर ही सकते हैं। जिससे आपके बच्चे एक अच्छे सिबलिंग के तौर पर पूरी जिंदगी बिता सकें।

यहां हम आपके लिए उन स्ट्रेटजी को लेकर आए हैं, जिनसे आप आप भाई-बहनों के संघर्ष में बीच बचाव करते हुए घर में शांति ला सकते हैं-
स्वस्थ बनाम अस्वास्थ्यकर प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करें
थोड़ी सा कॉम्पिटिशन बच्चों के लिए रचनात्मक हो सकता है।किसी खेल या मैथ की प्रतियोगिता आप बच्चों मेंं कर सकते हैं। इससे क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी और बच्चे इसमें बिजी होने के कारण घर में शांति भी रहेगी। वहीं अगर आप बच्चों में अनहेल्दी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं दूसरे के बच्चों के साथ तुलना करना, उनको निराश करना या फिर भाई-बहनों के सामने उनको कम दिखाना, तो बच्चों में निराशा हावी होने लग जाती है।

हर बच्चे के साथ अकेले क्वालिटी टाइम बिताएं
आपको अपने बच्चों के साथ क्विलिटी टाइम बिताना चाहिए, जिससे आप अपने बच्चों को अच्छे से समझ सकें और उनकी परेशानियों को भी समझ सकें। वहीं दूसरी अहम बात ये है कि हर बच्चे के साथ अलग-अलग वक्त आप नहीं निकाल सकते, इसलिए अपने बच्चों को साथ लेकर उनकी बातें सुनें और उनके आरोप-प्रत्यारोप सुनकर उसको हल करने की कोशिश करें। इससे बच्चों को इस बात का अहसास होगा कि आप उनकी बात सुनती हैं और समस्या का निवारण भी करती हैं।

घर में अनुशासन लागू करें
भाई-बहनों के बीच बहस, लड़ाई और कलह को अनुसाशन से कम किया जा सकता है। माता-पिता के तौर पर घर में इसको आपको लागू करना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे तर्क-वितर्क से दूर रहते हैं। साथ ही अपनी समस्याओं का समाधान करना सीख सकते हैं।

लड़ाई को संभालने के लिए अपने बच्चों को स्किल सिखाएं
आप बड़े भाई या बहन को छोटे-भाई-बहनों को संभालने और उनकी लड़ाई को खत्म करने की स्किल को सिखा सकती है। लड़ाई में गुस्सा और बातचीत को बड़े ब्चे अपनी स्किल से सॉल्व कर सकते हैं।
क्रोध व्यक्त करने के लिए उन्हें निम्नलिखित तकनीकें सिखाएं:
लड़ाई वाली जगह से दूर चले जाओ
गहरी सांसें लो
1-10 से गिनें
उनके दुख को शब्दों में व्यक्त करें
उनकी भावनाओं को एक कागज पर लिखें/ड्रा करें
एक तकिया या एक भरवां खिलौना पंच करें

बच्चों को सहानुभूति की जरूरत
जब भी किसी भाई-बहन का झगड़ा हो और कोई बच्चा आपके पास शिकायत लेकर आए, तो उसकी बात ध्यान से सुनें और उसकी सभी भावनाओं को स्वीकार करें। उदाहरण के लिए, यदि आपके बच्चे किसी खिलौने के लिए लड़ रहे हैं, तो आप कह सकते हैं, "ओह, उसने तुम्हारा खिलौना छीन लिया। आपको अच्छा नहीं लग रहा होगा। आप बच्चे को प्यार से बातें सिखाएं, साथ ही दूसरे बच्चे को बुलाकर सिखाएं की क्यों दूसरे का सामान नहीं लिया जाता या नहीं छीना जाता।



Click it and Unblock the Notifications
