Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Narad Jayanti 2026: नारायण-नारायण जपो और बाइट के लिए भागो, पत्रकारों के लिए फनी मैसेजेस और शायरी
Narad Jayanti 2026 Funny Messages For Journalist: नारायण-नारायण! आज के दौर के जांबाज पत्रकारों, कंटेंट राइटर्स और न्यूज़ रूम के उन योद्धाओं का दिन है जो 'सूत्रों के हवाले' से पूरी दुनिया हिला देते हैं। नारद जयंती यानी वह दिन, जब ब्रह्मांड के पहले और सबसे तेज रिपोर्टर का जन्म हुआ था। न कैमरा, न ओबी वैन, और न ही एडिटर की डेडलाइन-नारद जी की तो बात ही निराली थी! आज के इस 'मीडिया उत्सव' के मौके पर, हम लेकर आए हैं कुछ चुटीले मैसेजेस, फनी कोट्स और मजेदार शायरी, जो हर उस शख्स के चेहरे पर मुस्कान ला देंगे जो सुबह से शाम तक 'खबर' की तलाश में भागता है।

नारद जयंती पर चुटीले और फनी मैसेजेस
"नारद जी के पास वीणा थी, आपके पास स्मार्टफोन है...
काम दोनों का एक ही है-यहाँ की वहाँ करना! हैप्पी नारद जयंती।"
"नारायण-नारायण! भगवान करे आपको इस साल ऐसी खबर मिले
कि एडिटर खुद आकर आपको चाय पिलाए।"
"नारद मुनि को तो शाप था एक जगह न रुकने का,
आपको तो एडिटर ने काम ही इतना दिया है कि आप रुक ही नहीं सकते!"
"बिना वाईफाई और बिना सिम कार्ड के तीनों लोकों में लाइव रिपोर्टिंग
करने वाले पहले जर्नलिस्ट को नमन। हैप्पी नारद जयंती!"
"दुनिया का पहला इन्फ्लुएंसर जिसके पास करोड़ों फॉलोअर्स थे
और वे सब 'देवता' थे! नारद जयंती की बधाई।"
"सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज आपको कम से कम
2 घंटे की नींद और बिना डांट वाला दिन मिलेगा। जय नारद मुनि!"
"नारद जी के पास तो सिर्फ 'बंदर का मुँह' हुआ था,
हमें तो डेली न्यूज़ रूम में कई रूपों में दिखना पड़ता है।"
"आज उन सभी को भी नारद जयंती की बधाई,
जो बिना सैलरी के पूरे ऑफिस की जासूसी मुफ्त में करते हैं।"
"पत्रकारिता का असली मंत्र:
नारायण-नारायण जपो और बाइट के लिए भागो!"
"नारद मुनि पहले पत्रकार थे जिन्होंने 'स्वर्ग लोक' से 'पाताल लोक'
तक की एक्सक्लूसिव कवरेज दी थी।"
"भगवान करे आपके 'सूत्र' कभी न सूखें और
आपकी 'बाइट' कभी न छूटे। हैप्पी नारद जयंती!"
"सोचिए अगर नारद जी के पास 'X' (ट्विटर) होता,
तो ब्लू टिक के बिना ही पूरी सृष्टि उन्हें फॉलो करती।"
"नारद मुनि ने कभी टीआरपी की चिंता नहीं की,
लेकिन खबरें हमेशा टॉप पर रहीं। काश! हमारा भी ऐसा ही होता।"
"आज का दिन उस महान आत्मा का है जिसने बिना
किसी 'प्रेस रिलीज' के असली 'स्कूप' निकालना सिखाया।"
"न्यूज़ रूम के असली नारद मुनि वही हैं,
जो चाय के ब्रेक में पूरी कंपनी की इनसाइड स्टोरी बता दें।"
"नारद जी को शाप था एक जगह न टिकने का,
हमें शाप है-डेडलाइन का! हैप्पी नारद जयंती।"
"सच्चा पत्रकार वही है जो नारद जी की तरह देवताओं
और असुरों दोनों के साथ बैलेंस बना सके।"
"नारायण-नारायण! आज फोन साइलेंट पर रखो और नारद जी
की तरह बस वीणा बजाओ (यानी रिलैक्स करो)।"
"ब्रेकिंग न्यूज़: आज नारद जयंती है! सभी पत्रकारों को अपनी-अपनी 'वीणा'
(कीबोर्ड) साफ करने की सलाह दी जाती है।"
"नारद जी को न्यूज़ के लिए व्हाट्सएप की जरूरत नहीं थी, उनका 'नारायण' ही सबसे बड़ा सर्वर था।"
"हैप्पी नारद जयंती! दुआ है कि आपको इस साल कोई
'फेक न्यूज़' न मिले और आपके पास हमेशा 'असली स्कूप' हो।"

नारद जयंती पर मजेदार कोट्स
"पत्रकारिता वह पेशा है जहाँ आप 'सूत्रों' के नाम पर अपनी कल्पना को भी सच बना सकते हैं।"
"नारद मुनि ने साबित किया कि अगर खबर में दम हो, तो भगवान को भी नीचे आना पड़ता है।"
"एडिटर वह इंसान है जो आपकी बेहतरीन खबर को ऐसे काटता है जैसे सब्जी मंडी में धनिया।"
"एक पत्रकार के लिए सुकून का मतलब है-मोबाइल का नेटवर्क न आना!"
"नारद जयंती हमें याद दिलाती है कि दुनिया में कलह (विवाद) ही सबसे बड़ी खबर है।"
"अगर नारद जी आज होते, तो सबसे बड़े मीडिया हाउस के मालिक वही होते।"
"न्यूज़ रूम में शांति का मतलब है-या तो सिस्टम डाउन है या फिर एडिटर छुट्टी पर है।"
"पत्रकार और नारद मुनि में एक समानता है-दोनों को कोई भी गुप्त बात बताओ, वह पूरी दुनिया को पता चल जाती है।"
"सोशल मीडिया ने आज हर किसी को नारद बना दिया है, बस वीणा की कमी रह गई है।"
"नारद जी की तरह घूमना तो हमें भी पड़ता है, बस उनके पास वीणा थी और हमारे पास लैपटॉप का बैग।"
नारद जयंती पर मजेदार शायरी
'वीणा लेकर हाथ में वो नारायण-नारायण गाते थे,
बिना कैमरा-माइक के वो गजब की खबर लाते थे।
आज के रिपोर्टर तो बस ओबी वैन में थक जाते हैं,
नारद जी तो पलक झपकते ही पाताल से लौट आते थे!'
'ना एडिटिंग का चक्कर था, ना ही पीसीआर का शोर,
नारद जी की खबरों का रहता था चारों ओर जोर।
आज हम बाइट के पीछे दर-दर भटकते रहते हैं,
वो तो बस अंतर्ध्यान होकर जान लेते थे मन का चोर!'
'एडिटर की डांट है और डेडलाइन का है घेरा,
पत्रकार की किस्मत में लिखा है बस अँधेरा।
नारद जी से सीखो यारों, मस्त रहने का तरीका,
एक खबर इधर की और एक उधर-यही है सवेरा!'
'सूत्रों के हवाले से जो खबर तुम सुनाते हो,
नारद जी के आगे तुम सब बच्चे नजर आते हो।
वो तो बिना किसी 'सपोर्ट' के स्वर्ग हिला देते थे,
तुम तो एक छोटे से ट्वीट पर भी घबरा जाते हो!'
'नारायण-नारायण बोलकर वो हर लोक में जाते थे,
बिना किसी रिश्वत के वो असली खबर लाते थे।
आज तो न्यूज़ रूम में बस टीआरपी का खेल है,
नारद जी तो बिना किसी डेटा के पूरा ब्रह्मांड चलाते थे!'



Click it and Unblock the Notifications
