Latest Updates
-
International Tea Day 2026 Shayari: चाय है सुकून...अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर टी लवर्स को भेजें ये मजेदार शायरी -
Summer Health Tips For Kids: चिलचिलाती धूप और लू से बच्चों को बचाना है तो डाइड में शामिल करें ये 7 चीजें -
Rajasthani Festive Dal Baati Churma Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक राजस्थानी स्वाद -
Green Tea Vs Black Coffee: ग्रीन टी या ब्लैक टी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से -
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पाइल्स की तकलीफ? ये हैं बवासीर को कंट्रोल करने के अचूक उपाय -
International Tea Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व -
National Anti-Terrorism Day Quotes: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पढ़ें वीरों के साहस के प्रेरणादायक कोट्स -
Crispy Layers Trick Lachha Paratha Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा कुरकुरा और परतदार पराठा -
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य -
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: गुरु-पुष्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ
International Tea Day 2026: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपए, जानें क्या है खासियत
World's Most Expensive Tea: चाय दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेयों में से एक है। भारत में तो इसकी दीवानगी कुछ ऐसी है कि लोग दिन की शुरुआत से लेकर दोस्तों की महफिल तक हर मौके पर चाय को जरूरी मानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि एक किलो चाय की कीमत करोड़ों रुपये भी हो सकती है?
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर आज हम आपको ऐसी अनोखी और बेहद दुर्लभ चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। यह खास चाय करीब 9 करोड़ रुपये प्रति किलो तक बिकती है। अपनी दुर्लभता, खास उत्पादन प्रक्रिया और अनोखी खूबियों की वजह से इसे दुनिया की सबसे लग्जरी चायों में गिना जाता है। यही कारण है कि अमीर और शौकीन लोग इसे खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते।

ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय
दुनिया की सबसे महंगी चायों में शामिल इस चाय का नाम दा-होंग-पाओ टी (Da-Hong Pao Tea) है। यह चीन के फुजियान क्षेत्र की ऊंची और चट्टानी पहाड़ियों में उगाई जाती है। खास बात यह है कि इसके पौधे पहाड़ों की प्राकृतिक मिट्टी और खनिजों से भरपूर वातावरण में तैयार होते हैं, जिससे इसका स्वाद बेहद अलग बन जाता है। इसकी दुर्लभता इतनी ज्यादा है कि आम लोगों के लिए इसे खरीद पाना लगभग नामुमकिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस चाय के मूल पौधे सैकड़ों साल पुराने हैं और अब उनकी संख्या बेहद कम बची है।
स्वाद में क्यों है खास?
चाय के जानकारों के मुताबिक, दा-होंग-पाओ का स्वाद साधारण चाय से बिल्कुल अलग होता है। इसमें हल्की मिठास के साथ गहरा और स्मोकी फ्लेवर महसूस होता है। इसका असर इतना खास होता है कि एक बार पीने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक मुंह और गले में बना रहता है। इसकी सुगंध भी काफी देर तक महसूस की जा सकती है, जो इसे प्रीमियम चायों की श्रेणी में अलग पहचान देती है।
करोड़ों तक कैसे पहुंची कीमत?
इस चाय की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2002 में इसकी बेहद कम मात्रा की नीलामी लाखों रुपये में हुई थी। बाद में चीन सरकार ने इसके प्राचीन पौधों की सुरक्षा के लिए उनसे पत्तियां तोड़ने पर सख्त रोक लगा दी। इसके बाद बाजार में इसकी उपलब्धता और कम हो गई, जिसकी वजह से इसकी कीमत आसमान छूने लगी और आज यह करोड़ों रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।
क्या है इससे जुड़ी कहानी?
दा-होंग-पाओ चाय को लेकर एक पुरानी कहानी भी काफी मशहूर है। माना जाता है कि प्राचीन समय में इस चाय ने एक रानी की गंभीर बीमारी ठीक करने में मदद की थी। रानी के स्वस्थ होने पर राजा ने खुशी में इस चाय के पौधों को लाल रंग के वस्त्र से ढंकने का आदेश दिया। तभी से इसका नाम "दा-होंग-पाओ" पड़ा, जिसका मतलब होता है "बड़ा लाल चोगा"। पहले यह चाय केवल शाही परिवारों तक सीमित थी, लेकिन अब दुनियाभर के लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications