Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नवजात को शोर मचाने वाले खिलौनों से रखें दूर

द डेली टेलीग्राफ के अनुसार केलीफोर्निया विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन में पाया गया कि अधिक आवाज वाले खिलौनों से शिशुओं के सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचता है। अपने अध्ययन के लिये अनुसंधानकर्ताओं ने दो दर्जन अलग अलग खिलौनों की आवाज के स्तर का परीक्षण किया और सबसे अधिक आवाज वाले दस खिलौनों को विशेष तौर पर बनायी गयी प्रयोगशाला में परखा।
सभी दस खिलौनों की आवाज 90 डेसीबल को पार कर गई और कुछ की आवाज तो 100 अथवा उससे अधिक डेसीबल के बराबर थी जो एक भूमिगत टेन की आवाज के बराबर है। अध्ययन के अगुआ हामिद दालिजिअन ने कहा कि समस्या पैदा हो सकती है अगर कोई अधिक आवाज करने वाला खिलौना बच्चे के कान के काफी करीब लाया जाए।
बच्चे अधिक आवाज के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश शोर से श्रवण शक्ति को स्थायी नुकसान होता है और इस वक्त इसका कोई इलाज नहीं है। उनका सुझाव है कि शिशु को देने से पहले ऐसे खिलौनों की आवाज को किसी युवक को सुनना चाहिये और अगर उसे वह अधिक लगे तो समझ लेना चाहिये कि शिशु को वह कितना अधिक सुनायी देगा।



Click it and Unblock the Notifications