Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आपने बच्चे को जरुर खिलाएं ये डेयरी उत्पाद
एक बार जब आपका बेबी फॉरमूला मिल्क या ब्रेस्ट मिल्क पीना छोड़ देता है, तब उस समय से आप चिंता में पड़ जाती हैं कि अब बच्चे को क्या खिलाया जाए। बच्चा इतना छोटा होता है कि वह हर चीज़ नहीं खा सकता इसलिये माता-पिता को इस बात की चिंता रहती है कि उसे सही पोषण कैसे मिलेगा। छोटे बच्चे की डाइट को हेल्दी बनाने के लिये दूध से बने उत्पाद जरुर शामिल किये जाने चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि इनमें बहुत सारा प्रोटीन, फैट और कल्शियम होता है। शरीर के लिये प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है, इससे उनकी शारीरिक विकास जल्दी होगी।
दूध के साथ कैल्शियम भी मिलता है जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। डेयरी प्रोडक्ट के साथ मिलने वाला फैट भी बच्चों के लिये आवश्यक है क्योंकि इससे तंत्रिका - तंत्र का कार्य सही चलता है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता बढ जाती है। छोटे बच्चों के लिये जो डेयरी उत्पाद अच्छे होते हैं उनमें विटामिन बी2 और विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
बच्चों को कोई भी डेयरी उत्पाद देने से पहले देख लें कि वह ताजा और शुद्ध है या नहीं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे डेयरी उत्पाद जो छोटे बच्चों को जरुर खिलाने चाहिये।

लो फैट वाला दूध
छोटे बच्चों के लिये लो फैट वाला दूध बहुत अच्छा होता है। सेमी स्किम मिल्क, 1 % वसा और टोन मिल्क आदि में फैट का लेवल कम होता है। पर इनके अंदर सभी पोषक तत्व मोजूद होते हैं।

चीज़
छोटे बच्चों कि किसी भी मन पसंद डिश में आप चीज का प्रयोग कर सकती हैं। इसे आपका बच्चा जरुर पसंद करेगा। ज्यादा मात्रा में नमक वाली चीज़ को ना खरीदें।

बटर
यह भी एक डेयरी प्रोडक्ट है जो कि छोटे बच्चे के लिये बहुत अच्छा होता है। इसको खाने से शरीर में सभी पौष्टिक तत्वों की पूर्ती होती है। इसमें वो फैट होता है जो शारीरिक विकास को बढावा देता है। अगर आप घर पर ही मक्खन तैयार करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

दही
दही खिलाने से बच्चे को भरपूर्ण कैल्शियम तथा प्रो बायोटिक बैक्टीरिया मिलेगा जो कि काफी स्वास्थवर्धक होता है।

घी
घी एक ऐसा डेयरी आइटम है जो कि छोटे बच्चों के लिये बहुत ही स्वास्थवर्धक होता है। बच्चे को घी देने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह शुद्ध और ताजा हो।

लस्सी
अगर आपके बच्चे को दही का स्वाद ना अच्छा लगे, तो इस चीज को आप लस्सी के अंदाज में पेश कर सकती हैं। कई सारे छोटे बच्चों को लस्सी का टेस्ट भाता है। इससे उन्हें खूब सारा पौष्टिक तत्व मिलेगा।

फ्रूट सैलेड
दूध के साथ फ्रूट सैलेड बना कर खिलाने से उन्हें बहुत सारा पौष्टिक तत्व मिलेगा। इसके अलावा उन्हें इसका टेस्ट भी अच्छा लगेगा।

आइस क्रीम
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली आइस क्रीम में कलर और मिठास पैदा करने के लिये उसमें आर्टिफीशियल चीज़े डाली जाती हैं। अपने बच्चे के लिये घर पर खुद आइसक्रीम बनाएं जिसमें अंडा, दूध और चीनी मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
