Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
वक्त रहते बच्चें को सिखाएं अनुशासन और पाबंदी में अंतर, ताकि आजादी मिलने पर न उठाएं गलत कदम
क्या आपका बच्चा इतना बड़ा हो गया है कि अपना काम खुद कर सकता है। क्या आपके बच्चे को आपकी बात ना मानकर अपने मन का काम करना अच्छा लगता है। तो क्या आपका बच्चा हर काम में रोकटोक नहीं बल्कि आजादी चाहता है। अगर आपका जवाब हां है, तो बच्चे के इस अनोखे व्यवहार से सरप्राइज ना हो, ना ही उसके इस व्यवहार पर डांटे या मारें। क्यूंकि इस तरह का स्वभाव बच्चे की बदलती मानसिक स्थिति का संकेत है, जो ये इशारा करता है आपका बच्चा बड़ा हो गया है।
दरअसल एक समय के बाद बच्चे पर पाबंदी लगाना भी जायज़ नहीं है। क्यूंकि इससे बच्चा परेशान हो जाता है और ऐसे में वो घरवालों से छुप कर गलत काम करने लगता है। ये सब चीजें उसकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर ड़ाल सकती है। तो अब सवाल ये उठता है एक उम्र के बाद बच्चों को किस तरह की आजादी देनी चाहिए या फिर उन पर पूरी तरह पाबंदी ही लगा देनी चाहिए। क्यूंकि आजादी देने के भी अपने फायदे- नुकसान हैं और पाबंदी लगाने के भी। तो यहां हम आपको टीएनजर्स बच्चों से डील करने की टेक्निक बताने के साथ उन पर पाबंदी लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे है।

आजादी की सीमा कितनी हो
विशेषज्ञों की मानें तो , बच्चे को कम से कम इतनी आजादी दें कि वह एडल्टहुड में कदम रखने के लिए खुद को मेंटली तैयार कर सके। अब बात अगर उन्हें आजादी देनी की हो, तो ये हर पेरेंटस और उनके बच्चे के लिए अलग-अलग हो सकता है। लेकिन, एक चीज जो बच्चे का आपके प्रति भरोसा बढ़ाएगी, वो है अपने बच्चे पर विश्वास। क्यूंकि इसी ट्रेस्ट लेवल से बच्चे में जिम्मेदारी की भावना जागेगी। हालांकि, इससे पहले यह चीज़ें ध्यान में रखनी चाहिए कि बच्चे की उम्र क्या है, वह उस हद तक परिपक्व है या नहीं और वह किसी अनुभव से मानसिक रूप से आहत तो नहीं है। इन सब बातों पर गौर करने के बाद ही ये निर्धारित करें कि उन्हें किस-किस काम में आजादी देनी चाहिए।

उम्र के हिसाब दें आजादी
अगर आपके बच्चे की उम्र 16 साल से कम है तो उसे हर चीज अपने मन से करने देने की गलती ना करें, क्यूंकि इससे वो गलत रास्ते पर जा सकता है। जैसे बच्चे को देर रात तक न जागने दें, ड्राइविंग न करने दें, अकेले कहीं घूमने नहीं जानें दें, बल्कि उन्हें समझाए कि ऐसा करना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। बल्कि उन्हें ये समझाए कि इन सबकी सही उम्र होती है, इसलिए उस सही समय का इंतजार करें।

आजादी का दुरूपयोग ना करने दें
अगर आपका बच्चा 16 साल से उपर है, तो आप उसे कुछ चीजें करने की आजादी दे सकते है। लेकिन बच्चे को आजादी देने के साथ-साथ उसके लिए कुछ रूल-रेगुलेशन भी बना दें, ताकि वह आजादी का दुरूपयोग ना कर सकें और अनुशासन में रहें। बल्कि अगर बच्चे ज्यादा बदतमीजी करते हैं, तो उन्हें उनकी सजा के बारे में भी समझा दें। ताकि वो इस आजादी का फायदा उठाकर गलत रास्ते पर ना चल दें।



Click it and Unblock the Notifications
