Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड में नवजात शिशुओं की त्वचा रहेगी कोमल, बस इन बातों का रखें ध्यान
ठंड में स्किन में खिंचाव और रुखापन आना बहुत सामान्य सी बात होती हैं। बड़े तो अपनी स्किन कि दिक्कत को समझ लेते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या रहती हैं नवजात शिशुओं के साथ। नवजात शिशु इस समस्या को बता नहीं पाते जिसकी वजह से उन्हें भी खूब इरिटेशन होती हैं। ऐसे में मां को ठंड के मौसम में शिशुओं की त्वचा का विशेष ध्यान देना होगा।
ज्यादा रुखी स्किन के चलते बच्चों की स्किन में क्रैक पड़ते सकते हैं और खून भी आ सकता है। तो ऐसे में नई मां को यह जाना जरूरी है कि वे ठंड में शिशुओं के स्किन की सुरक्षा कैसे करें।

मॉश्चराइजिंग करते रहें
शिशु की वैसे तो मालिश होती रहती है, लेकिन बावजूद इसके ठंड में त्वचा तेजी से नमी खो देती है। यदि शिशु हीटर में रहता हो तो उसकी त्वचा से नमी तेजी से खोएगी। ऐसे में उसे दिन में कई बार मॉश्चाराइज करते रहें।

नहाने के पानी में डालें तेल
त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए, उसके नहानें के पानी में कम से कम दो चम्मच तेल डाल दें। इससे शिशु की त्वचा नमी बनाए रखेगी। साथ ही ठंड में उसे रोज साबुन भी न लगाएं।

रात में वैसलीन लगाएं
शिशु जब रात में सोए तो उसके गालों और हाथ पर वैसलीन लगा दें। ऐसा करने से उसकी त्वचा हमेशा कोमल बनी रहेगी।

तेज ठंड और गर्मी से बचाएं
वैसे तो शिशु को मां गर्मी और ठंडी के हिसाब से कपड़े पहनाती हैं, लेकिन ठंड में जो अंग खुले रहते हैं, वहां की नमी सबसे तेजी से खोती है। यही कारण है कि नवजात शिशुओं के गाल लाल हो जाते हैं। ऐसा नमी खोने और त्वचा के खुश्क होने से होता है। इसलिए शिशु को बहुत ठंड या हीटर के करीब बिलकुल न रखें।

ज्यादा नहलाने से बचें
शिशुओं को ठंड के मौसम में रोज नहलाना सही नहीं है, बहुत ठंड हो तो उसे केवल वाइप करें। गर्म पानी में तौलिये को निचोड़ कर पोंछ दें। इससे उसे ठंड भी नहीं लगेगी और स्किन भी कोमल रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
