Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
एसेंशियल ऑयल बच्चों के लिए क्या सुरक्षित हैं? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
यह तो हम सभी जानते हैं कि शरीर को भीनी भीनी महक से महकाने वाले एसेंशियल ऑइल के अनगिनत फायदे होते हैं। फिर भी कुछ पैरेंट्स बच्चों के लिए एसेंशियल ऑइल इस्तेमाल करने को लेकर असमंजस में रहते हैं। हालांकि यह एक तरह की भ्रांति ही है कि बच्चों के लिए एसेंशियल ऑइल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जबकि असल में एसेंशियल ऑइल की लिस्ट में सिर्फ कुछ ही ऐसे ऑइल हैं जिन्हें बच्चों के लिए इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है।

दरअसल ये बहुत तेज महक वाले ऑइल होते हैं, इससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है। वहीं भीनी महक वाले जैसे कि लैवेंडर और कैमोमाइल बच्चों के लिए बहुत अच्छे होते हैं और इनसे बच्चों को अच्छी व गहरी नींद आती है। इतना ही नहीं, इनसे बच्चों को पेट दर्द में भी राहत मिलती है। आज जानते हैं कि आखिर कैसे इन एसेंशियल ऑइल को बच्चों के लिए इस्तेमाल करें और क्या एहतियात बरतें।

इन बातों का रखें ख्याल
एसेंशियल ऑइल के इस्तेमाल से किसी भी व्यक्ति की फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही सेहतमंद बनी रहती है। इससे तनाव कम होता, नींद गहरी आती है और शारीरिक दर्द में बहुत राहत मिलती है। लेकिन बच्चों के लिए एसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल करते समय बहुत सी बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है जैसे कि
नवजात से लेकर तीन महीने तक के बच्चों को किसी भी तरह का अरोमा ऑइल ना लगाएं। साथ ही लगाने से पहले उसमें इस्तेमाल होने वाले सभी कंटेंट जांच लें और देखें कि एसेंशियल ऑइल ऑर्गेनिक ही हो।
बच्चों के लिए इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
किसी तरह के सिंथेटिक महक वाले एसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल बच्चों के लिए ना करें, क्योंकि इसमें अल्कोहल होता है। इससे बच्चों को परेशानी हो सकती है।
एसेंशियल ऑइल खरीदने से पहले उसकी क्वलिटी को जरूर जांच लें।
स्किन पर लगाने से पहले एसेंशियल ऑइल को किसी भी तरह के कैरियर ऑइल के साथ मिलाना जरूरी है जैसे कि नारियल तेल या जैतून का तेल इत्यादि। सभी एसेंशियल ऑइल बहुत गाढ़े होते हैं इसलिए कभी भी इन्हें सीधे त्वचा पर ना लगाएं।
अंत में सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे शरीर पर लगाने से पहले छोटे से हिस्से पर लगाकर देखें कि इसका क्या असर हो रहा है।
बच्चों के लिए फायदेमंद चार एसेंशियल ऑइल

कैमोमाइल, आएगी अच्छी नींद
बहुत बार होता है कि बच्चों को नींद नहीं आती, उन्हें सुलाने के लिए बहुत से जतन करने पड़ते हैं। ऐसे में कैमोमाइल ऑइल आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस तेल की महक बहुत हल्की और लुभावनी होती है। बच्चे इसे सूंघते ही शांत होने लगते हैं और उन्हें नींद आने लगती है।

दिल, पेट दर्द में राहत
दिल ऑइल को किसी भी तरह के कैरियर ऑइल के साथ मिक्स करके बच्चे की नाभि पर लगाने से पेट में राहत मिलती है। साथ ही बच्चे का पांचन तंत्र भी सही रहता है।

लैवेंडर, त्वचा के लिए है बेहतर
एंटी बैक्टिरियल गुणों वाला लैवेंडर एसेंशियल ऑइल, खुजली वाली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठीक कैमोमाइल ऑइल की भांति इससे भी बच्चों को गहरी और अच्छी नींद आती है।

डिस्टिल्ड लेमन, ठीक करे मूड
अगर आपका बच्चा बहुत थका हुआ महसूस करता है और बार बार रोता है तो डिस्टिल्ड लेमन एसेंशियल ऑइल से मालिश करें। इससे बच्चे का मूड भी ठीक होगा और उसका एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
