Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
lleana d'cruza Pregnant: 36 साल में प्रेगनेंट हुई ये एक्ट्रेस, 35 के बाद मां बनना हो सकता है रिस्की
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की ओर इशारा किया है। इस पोस्ट के शेयर करते ही कई सेलिब्रेटिज ने इलियाना के पोस्ट पर कमेंट करके बधाई दी है। इलियाना की उम्र 36 साल है, अगर डॉक्टर की मानें तो मगर, 35 साल के बाद सुरक्षित प्रेग्नेंसी चिंता का एक प्रमुख कारण है।
क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ प्रेगनेंसी से जुड़ी कॉम्प्लिेकशन की संभावनाएं बढ़ जाती है। अगर आप भी 35 साल के बाद प्रेगनेंसी प्लान कर रही है, तो आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना होगा।

कंसीव करने में लगता है समय
30 पार करने के बाद अंडों की संख्या और गुणवत्ता दोनों में कमी आने लगती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने पर एग फर्टिलाइज होने में भी अधिक समय लेते हैं। अगर आपकी उम्र 35 से ज्यादा है और आप 6 महीने से कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं तो आपको एक बार गायनेकोलोजिस्ट से बात कर लेनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर का रहता है खतरा
अध्ययनों की मानें तो 35 के बाद प्रेगनेंसी में महिलाओं हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा रहता है। गर्भावस्था के दौरान इन महिलाओं को नियमित रुप से ब्लड प्रेशर चैक करवाते रहना चाहिए।
सिजेरियन का रहता है डर
अगर आप 35 या इसके बाद मां बनती हैं तो आपकी प्रीमैच्योर (नौ महीने पूरे होने से पहले) या सिजेरियन डिलीवरी होने का अधिक खतरा रहता है। इसमें प्लेसेंटा प्रीविआ (जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय ग्रीवा को ब्लॉक कर देती है) जैसी स्थितियों के कारण सी-सेक्शन करवाना पड़ता है।
मिसकैरेज का रहता है डर
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, अंडो की गुणवत्ता में भी कमी आती है। इस वजह से बड़ी उम्र में गर्भवती होने पर मिसकैरेज का खतरा रहता है। अध्ययनों की मानें तो अंडों की गुणवत्ता में आई गिरावट और हाई ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज जैसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य स्थितियों के कारण मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। 30 से पहले महिलाओं के शरीर की फर्टिलिटी पॉवर अच्छी होती है और वे एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- प्रोटीन और आयरनयुक्त डाइट पर ध्यान देना चाहिए।
- शराब, कैफीन और कुछ प्रकार की मछलियां जिनमें मर्करी ज्यादा होता है, उनका सेवन करने से बचना चाहिए।
- प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर के द्वारा बताए गए सारे टेस्ट करवाने चाहिए और डॉक्टर की बताई गई बातों को फॉलो करना चाहिए।
- गर्भावस्था में तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।
- सेफ डिलीवरी के लिए व्यायाम करना चाहिए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
