Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
कामकाजी मम्मियों के बच्चे होते हैं अस्वस्थ

यह बात ऐसोचैम की एक जीवन-शैली से संबद्ध रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 56 फीसद कामकाजी महिलाओं के बच्चों को मोटापे जैसी समस्या है, जिसके कारण बड़े होने पर उन्हें हृदय रोग और जिगर में वसा जमा होने जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जो महिलाएं अंशकालिक तौर पर काम करते हैं उनके बच्चों के साथ ऐसी दिक्कतें बहुत कम थीं। सिर्फ 28 फीसद ऐसी महिलाएं हैं जिनके बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या है।
ऐसोचैम डेवलपमेंट फाउंडेशन की रपट में कहा गया कि घर में रहने वाली महिलाओं के बच्चे इनके मुकाबले बेहतर होते हैं क्योंकि वे पिज्जा, बर्गर, पास्ता और साफ्ट डिंक जैसे जंक फूड पर कम आश्रित होते हैं। यह सर्वेक्षण दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और चंडीगढ़ समेत विभिन्न शहरों के 25 स्कूलों के 2,000 छात्रों पर किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि महानगरों में पांच में से एक बच्चा वजन का शिकार है और सामान्य वजन वाले बच्चों के मुकाबले इन बच्चों को बड़े होने पर मोटापे और इससे जुड़ी बीमारियां मधुमेह, हृदय रोग और जिगर की बीमारियां होने की संभावना होती है।



Click it and Unblock the Notifications
