Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आसान पैरेंटिंग के 5 टिप्स
देखा जाता है कि घर में मां, पिता जी के मुकाबले बच्चों को संभालने में थोड़ी तेज़-मिज़ाज की होती हैं। वे ना केवल बच्चों की केयर करती हैं बल्कि उनकी बातों से बड़ी जल्दी चिढ़ भी जाती हैं। आप अपने बच्चे की देखभाल भलि प्रकार से कर पाएं, इसके लिये हम आपको आसान से पैरेंटिंग टिप्स बताएंगे , जिससे आपको अपने बच्चे को अच्छी परवरिश देने में सहायता मिलेगी। मां बनना कोई आसान काम नहीं है लेकिन एक अच्छी मां बनना और अपने बच्चे को अच्छी दिशा में ले जाना बहुत मुश्किल है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे पैरेंटिंग टिप्स -

चिल्लाना बंद करें

इससे पहले की आप आगे पढ़ें, आपको अपने बच्चे पर चिल्लाना बंद कर देना चाहिये। इससे ना केवल घर में अशांति फैलती है बल्कि बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और वह इस माहौल में अच्छे से बढ़ नहीं पाते।
अपने बच्चे की सुनें

ऐसा भी समय हो सकता है कि आप खुद ही गलत हों। अपने बच्चे पर चिल्लाने से पहले उसकी बातों को सुनें और समझे। अगर आप उनकी बातें सुनेंगी तो आप एक अच्छी मां कहलाएंगी।
अपना गुस्सा उस पर न निकालें

हो सकता है कि आप बहुत ही स्ट्रेसफुल माहौल में काम करती हों, लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं है कि आप अपना गुस्सा उस पर निकालें। अपने बच्चे पर चिल्लाने से पहले दो बार सोंचे कि उस को कितना बुरा लगेगा।
व्यवहार में बदलाव का सामना करें

जैसे जैसे आपके बच्चे बडे़ होने लगते हैं, उनका व्यवहार भी बदलने लगता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि वह कोई गंदी आदत सीख रहे हैं, तो उन्हें वहीं पर टोंक दें।
अपनी जिम्मेदारी बांटे

अपने बच्चे को सुधारने का जिम्मा केवल खुद ना लें, उसे अपने पति के साथ बांटें। अकेले बच्चे को संभाल पाना आपके लिये थोड़ा मुश्किल हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
