Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
3 साल के बढ़ते हुए बच्चे के लिये डाइट प्लान
बच्चे जब बढ़ने लगते हैं, उनकी भूंख भी उसी तरह से बढ़ने लगती है। यह मां बाप का धर्म है कि वह अपने बच्चे के पोषण का पूरा ध्यान रखें। बढ़ते बच्चों को बाहर की चीजें कम और घर पर पकाई हुई चीजें ही खिलाएं। आज हम तीन साल के बढते हुए बच्चे के लिये डाइट प्लान का जिक्र यहां करेगें क्योंकि तीन साल के बच्चे स्कूल जाना शुरु कर देते हैं।
ऐसे 10 आहार जो बनाएं बच्चे का दिमाग तेज
स्कूल जाने का मतलब होता है कि बच्चे के उपर अचानक से शारीरिक और मांसिक भार आना। इसलिये जरुरी है कि माता पिता उसके पोषण का खास ध्यान रखें। तीन साल के बच्चे को बैलेंस डाइट की आवश्यकता होती है, जिसमें उसे विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट्स और वसा मिलना चाहिये। आइये जानते हैं सबसे बेहतर और बढियां डाइट प्लान।

सुबह
सुबह की शुरुआत बच्चे को दूध दे कर करें। दूध के साथ दो भिगोए हुए बादाम दे सकती हैं।

नाश्ता
वीट ब्रेड का सैंडविच, बटर लगी हुई वीट ब्रेड टोस्ट, भरावां पराठा और उसके साथ सलाद एक अच्छा नाश्ता साबित हो सकता है।

ब्रंच
ब्रंच नाश्ते और लंच के बीच का समय कहलाता है, जब आपके बच्चे को हल्की सी भूंख लग सकती है। इस दौरान मिक्स किये फल या टमैटो सूप दे सकती हैं।

लंच
छोटा कटोरा चावल, 1 रोटी, आधी कटोरी दाल और आधी कटोरी पनीर की सब्जी दें।

स्नैक
स्नैक के तौर पर आप उसके लिये स्वादिष्ट और पौष्टिक चॉकलेट मिल्क शेक बना सकती हैं। इसके साथ आप उसे दो कुकीज आदि दे सकती हैं।

डिनर
डिनर बहुत ही लाइट होना चाहिये। बेक की हुई मौसमी सब्जियों के साथ दो रोटी और आधी कटोरी दाल दें। दही देना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
