Latest Updates
-
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन
बच्चों के लिये केला खाने के स्वास्थ्य लाभ
अपने बच्चों की डाइट में केला शामिल करना ना भूलें क्योंकि केले से आपके बच्चे को काफी जरुरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। केले में काफी शक्ती होती है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन बी6, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ए, बायोटिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
अपने बच्चे को केला सुबह के नाश्ते में या फिर दिन में कभी भी दे सकती हैं। केला खा कर उसे दिन भर और कुछ भी खाने की इच्छा नहीं करेगी क्योंकि उसे खाने से लंबे समय तक पेट भर जाता है। आइये जानते हैं बच्चों के लिये केला खाना कितना जरुरी है।

तुरंत एनर्जी पहुंचाए
अगर आपका बच्चा स्पोर्ट्स खेलता है तो उसे रोजाना केला खाने को दें। इससे उसके शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
हाजमे के लिये बढिया
इसमें पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट को झट से शुगर में बदल देता है। जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। जो बच्चे रोजाना केला खाते हैं उनका पेट हमेशा भरा रहता है और पेट हमेशा दुरुस्त रहता है।
हड्डियां रहे मजबूत
केले में पोटैशियम पाया जाता है जो बच्चों के आहार दृारा पाये जाने वाले सोडियम को न्यूट्रिलाइज कर के हड्डियों को मजबूत करता है।
बच्चों का दिमाग बनाए मजबूत
केला खाने से बच्चों का दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है और वह ठीक से अपना ध्यान किसी काम में लगा पाते हैं। ऐसा पोटैशियम की वजह से होता है जो रक्त के दौरे को दिमाग तक तेज बना देता है।
एनीमिया से बचाए
इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन बी 12 और कॉपर पाया जाता है जो कि रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण करने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
