Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चों के लिये ब्रेकफास्ट में सबसे अच्छा होता है अंडा: शोध
हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि प्रोटीन से भरपूर खाना बच्चों के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। नाश्ते में ओटमील या दूसरे अनाज की तुलना में अंडा आपके बच्चे का पेट काफी समय तक भरा रखता है। और इससे आपके बच्चे के शरीर में कम कैलोरीज जाती हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्यवर्धक खाने का चुनाव बच्चे के शरीर में ज़्यादा कैलोरी जाने से रोकता है। इससे बचपन के मोटापे से भी मुक्ति मिलती है। हालांकि, नाश्ते में प्रोटीन लेने से बच्चे के रात के खाने पर असर नहीं दिखेगा पर दोपहर के खाने में ज़रूर दिखेगा।

शोध के अनुसार, शोधकर्ताओं ने 8 से 10 साल के करीबन 40 बच्चों के खाने को परखा। कुछ को अंडे दिए गए और कुछ बच्चों को ओटमील और दूसरे अनाज। नाश्ते के बाद उनको खेल खेलने दिया गया। इन बच्चों पर तीन सप्ताह तक नज़र रखी गयी। जिन बच्चों ने नाश्ते में अंडा खाया था उन्होंने खाने में करीबन 70 कैलोरी कम खाया।

अक्सर, बच्चे में एक पूरे दिन में 1500 से 1800 कैलोरी का इस्तमाल होता है। अगर बच्चे को इससे 70 कैलोरी कम की ज़रूरत होती है तो वह बचपन में होने वाले मोटापे से दूर रहता है।

अगर बच्चा रोज़मर्रा से थोड़ा ज़्यादा खाता है तो धीरे धीरे वसा जमने लगती है और इससे बचपन में होने वाले मोटापे के होने का अंदेशा रहता है। तो अब जब शोधकर्ताओं ने यह बताया है कि प्रोटीन से भरपूर नाश्ता अनाज की तुलना में ज़्यादा सही है तो आप अपने बच्चे के लिए स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक प्रोटीन स्त्रोत ढूंढ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
