Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अपने बढ़ते बच्चे को ऐसे दें एडल्ट एजुकेशन की जानकारी
हम सभी यह स्वीकार करते हैं कि किशोरों को बहुत जल्दी सारा रहस्य पता चल जाता है और वे प्रयोग करना चाहते हैं, अत: इनमें से बहुत से बच्चे बहुत जल्दी यौन रूप से सक्रिय हो जाते हैं।
यदि आप किसी किशोर बच्चे के माता पिता हैं तो आप अत्यंत चिंतित होंगे क्योंकि किशोर बहुत ही अप्रत्याशित तरीके से व्यवहार करते हैं और यह बात और अधिक बढ़ जाती हैं जब माता पिता थोड़े अधिक सतर्क होते हैं, सही हैं न?
खैर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें माता पिता को अपने बच्चे को ज़रूर सिखाना चाहिए, विशेष रूप से आजकल के समय में?
जी हां, यह सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) है! हम सभी यह स्वीकार करते हैं कि किशोरों को बहुत जल्दी सारा रहस्य पता चल जाता है और वे प्रयोग करना चाहते हैं, अत: इनमें से बहुत से बच्चे बहुत जल्दी यौन रूप से सक्रिय हो जाते हैं।
अत: पालक होने के नाते यह ज़रूरी है कि हम अपने बच्चे को सही दिशा में जानकारी दें और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ दें ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपना जीवन बिना किसी बाधा के जी सकें। आजकल किशोरों में गर्भावस्था और यौन संचारित रोगों की समस्या बहुत अधिक बढ़ रही है।
तो भले ही ऐसा कहा जाता है कि स्कूलों में बच्चों को यौन शिक्षा दी जाती है परन्तु फिर भी माता पिता होने के नाते यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि बच्चा इस अवधारणा को अच्छे से समझे। अत: यहाँ कुछ सलाह दी जा रही हैं ताकि आप अपने बच्चे को प्रभावी रूप से सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) दे सकें।

सलाह #1
जब आप अपने बच्चे से सेक्स विषय संबंधी बातें कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इस प्रकार बात करें कि आपके बच्चे को शर्मिंदगी महसूस न हो। आदर्श रूप से इसे प्राइवेट में करें।

सलाह # 2
जब आप अपने बच्चे से सेक्स से संबंधित बातें करते हैं तो सीधे बात करें क्योंकि यदि आप बातों को घुमा फिराकर कहेंगी तो आप जो बात कहना चाहते हैं वह नहीं कह पायेंगे।

सलाह #3
उपदेश न दें। खुले दिमाग से सोचें और अनुमान न लगायें। बच्चों से बात करते समय केवल अपने बच्चे के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल अपने दिमाग में रखें।

सलाह #4
उनसे सेक्स संबंधी बातें करना बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें किशोरावस्था में ही सेक्स संबंधी सुरक्षा की जानकारी दें ताकि वे जागरूक रहें और किसी दुर्घटना का शिकार न हों।

सलाह # 5
ध्यान रहे कि आप अपने बच्चे को असुरक्षित सेक्स करने के दुष्परिणामों के बारे में बतायें। उन्हें शांत तरीके से गर्भ निरोध के विभिन्न तरीकों के बारे में बतायें।

सलाह # 6
यदि आप अपने किशोर बच्चे से सेक्स शिक्षा संबंधी बातें करने में असुविधा महसूस कर रहे हैं तो उन्हें प्रोफेशनल काउंसलर के पास ले जाएँ जो आपकी मदद कर सकते हैं।

सलाह #7
इस विषय पर अपने बच्चे को उसके विचार और प्रश्न पूछने की अनुमति दें और इसे केवल एकतरफ़ा संवाद न बनायें!



Click it and Unblock the Notifications
