Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने बच्चे के लिए कैसे करें सही टूथपेस्ट का चुनाव
आपके शिशु के शुरुआती दांत आने के बाद से ही उसकी सही देखभाल आपको शुरू कर देनी चाहिए। भले ही आपके बच्चे के दूध के दांत टूट जाएंगे लेकिन उनके आने वाले परमानेंट दांतों की बुनियाद को मज़बूत बनाना ज़रूरी है।
ऐसा देखा गया है कि जिन बच्चों के दूध के दांतों में कैविटी हो जाती है, भविष्य में उनके नए दांतों में भी कैविटी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस वजह से आपके नन्हे मुन्हे के जब दूध के दांत ही निकले तभी से उनके ओरल हाईजिन का ख्याल रखें।

ऐसा करने के दौरान ये बात सुनिश्चित कर लें कि आप अपने बच्चे के लिए सही टूथपेस्ट का चुनाव करें क्योंकि बच्चे के दूध के दांतों की देखभाल परमानेंट दांतों की तुलना में अलग होती है। अपने बच्चे के लिए टूथपेस्ट का चुनाव करते समय इन बातों को ज़ेहन में रखकर इस काम को आसान बना सकते हैं।

1. टूथपेस्ट का स्वाद
अापने कई दफा देखा होगा कि आपका बच्चा ब्रश करने से इंकार कर देता है। इसके पीछे का कारण हो सकता है कि उसे टूथब्रश से दर्द होता है या फिर वो शांत ही नहीं रहना चाहता है। ज़्यादातर मौकों पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे को टूथपेस्ट का टेस्ट पसंद नहीं आता है। उसके सेंसिटिव टेस्ट बड्स को टूथपेस्ट का मिंट टेस्ट तीखा लगता है और वो मीठा टेस्ट ही पसंद करता है।
आप अपने बच्चे के लिए ऐसे टूथपेस्ट का चुनाव करें जो रिफ्रेशिंग हो लेकिन उसका स्वाद फलों का हो। मार्किट में आपको आसानी से स्ट्रॉबेरी, बबल फ्रूट आदि टेस्ट के टूथपेस्ट मिल जाएंगे। इन टूथपेस्ट की खुशबू बच्चों को खूब भाएगी और उनका ब्रश करने का अनुभव भी अच्छा होगा।

2. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट
आपने ये सुना होगा कि बच्चों के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट अच्छा नहीं होता है, लेकिन अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ये कहता है कि बच्चों का पहला दांत आने के बाद से ही बिल्कुल थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें और इस बात का ख्याल रखें कि बच्चा उसे थूक कर बाहर निकाल दे। फ्लोराइड एक मिनरल होता है जो बच्चों के दांतों को मज़बूत बनाता है। ये बच्चे के लिए ज़रूरी भी होता है क्योंकि शुरुआत में आने वाले दूध के दांत कमज़ोर और नाज़ुक होते हैं।
आप ऐसे टूथपेस्ट का चयन करें जो क्लिनिकली तौर पर जर्म्स खत्म करने और दांतों को मज़बूत बनाने के लिए सही हों। टूथपेस्ट ऐसा हो जो आपके बच्चे के दूध के दांतों की ज़रूरत को ध्यान में रख कर तैयार किया गया हो और जो दांतों के कमज़ोर इनामेल को कैविटी से बचाए।

3. बच्चों के लिए आकर्षक होना चाहिए टूथपेस्ट
बच्चों के रोज़मर्रा के कामों को अगर कहानियों से जोड़ दिया जाए तो उनकी दिलचस्पी काफी बढ़ जाती है। बच्चों के लिए आप भी थोड़ा क्रिएटिव हो जाएं। आप ऐसे टूथपेस्ट को चुनें जिसके ट्यूब पर कोई कैरेक्टर या फिर कोई चित्र बना हो। इससे आप उससे जुड़ी कोई कहानी सुना सकते हैं। बार्बी, स्पाइडरमैन या फिर कोई भी दूसरा कार्टून का पात्र आपके बच्चे के ब्रश करने के समय को मज़ेदार बना देगा। इसके अलावा टूथपेस्ट का फ्रूट फ्लेवर भी उन्हें पसंद आएगा। इन सब बातों को ध्यान में रखेंगे तो आपका बच्चा ब्रश करने के लिए कभी इंकार नहीं करेगा।
आप इस बात को ध्यान में रखें कि बच्चे के दांतों को मज़बूत बनाना ही आपका लक्ष्य नहीं है बल्कि बच्चे के अंदर इस अच्छी आदत को बढ़ावा देना भी ज़रूरी है ताकि वो जीवनभर के लिए दांत साफ़ करने की आदत को अपनाए।



Click it and Unblock the Notifications
