Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
आपका बेबी भी मुंह में डालता हैं अंगुली?, इसका पड़ सकता है बुरा असर!

आपने कई बार देखा होगा कि दूधमुंहे बच्चें अक्सर अपने मुंह में अंगुली डालते हैं। उनकी ये आदत उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। हालांकि बच्चों का मुंह में अंगुली लेना एक सामान्य बात होती है लेकिन फिर भी आपको इस बात को अवॉइड नहीं करना चाहिए। बच्चें पूरे दिन हाथों और पांवों के बल पूरे घर पर घूमते हुए रहते हैं। इस वजह से वो कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु के सम्पर्क में आते हैं और बच्चों के हाथ में होने वाले बैक्टीरिया और कीटाणु उनके मुंह के जरिए पेट में जाते हैं और कई पेट से जुड़ी समस्या का कारण बनते हैं।

मुंह में अंगुली लेने के पीछे कई कारण होते हैं और आपको उन कारणों से अवगत होने की जरूरत है ताकि आपके बच्चे का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो सके और वो स्वस्थ और हेल्दी रहें।
इन कारणों से बच्चें मुंह में डालते हैं अंगुली
दांत निकलना
ज्यादातर बच्चे मुंह में अंगुली ज्यादा तब लेते हैं, जब उनके नए दांत निकल रहे होते हैं। जब बच्चे के मुंह में दांत आने लगती है तो उनके मसूड़ों में खुजली होने लगती है जिसके कारण वो मुंह में अंगुली लेना शुरू कर देते हैं। अंगुली मुंह में लेने से मसूड़ों पर दबाव पड़ता है जिससे बच्चे को राहत मिलती है।
भूख लगने पर
जब कभी बच्चा भूखा होता है तो वो भूख के मारे मुंह में अंगुली डाल लेता है। अगर आपका बच्चा ऐसा लगातार करता है तो आपके लिए यह संकेत है कि उन्हें भूख लगी है। ध्यान रहे कि बच्चे को हाथ को साफ रखें वरना बैक्टीरिया और कीटाणु उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।
अच्छी नींद आने के लिए
जब बच्चे को अधिक नींद आने लगती है तो भी वो मुंह में अंगुली डालने लग जाता है। इससे उन्हें आराम मिलता है और वो आराम की नींद ले पाते हैं।
बोरियत होने पर
बड़ों की तरह बच्चों को भी बोरियत महसूस होती है। बच्चा जब बोरियत महसूस करता है या उसके पास कुछ खेलने को नहीं होता है तो वो मुंह में अंगुली डाल लेता हैं और खुद को व्यस्त रखता हैं। लेकिन यह उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है तो इसलिए आप ध्यान रखें।
गैस पास करने के लिए
कई बार जब बच्चों को गैस पास करने का मन होता है तो भी वो मुंह में अंगुली लेते हैं क्योंकि हर बच्चा रोता नहीं है। ऐसे में बच्चे का सारा ध्यान अंगुली पर होता है। बच्चें मुंह में अंगुली लेते है क्योंकि कई बातें वो बोल कर नहीं बता सकते हैं और इसलिए वो मुंह में अंगुली लेते हैं।
ऐसे रोकें मुंह में अंगुली डालने से
उसकी भूख को समझे
अगर आपका शिशु काफी देर से अंगुली को चूस रहा है तो हो सकता है कि वो भूखा हो, उसकी जरुरत को समझे और उसे तुरंत स्तनपान कराएं।
टीथिंग रिंग देंं
जब बच्चों के मुंह में दांत आने लगते है तो उनके मूसड़ों के आसपास उन्हें काफी खुजली आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए बच्चों के मुंह पर टीथिंग रिंग दे दें। इससे शिशु के मसूड़ों की खुजली शांत हो जाएंगी। आपका शिशु इसे चबाएगां लेकिन आपको चिंतित होने की जरुरत नहीं है।
शिशु को बिजी रखें
आपका शिशु बार-बार मुंह में अंगुली नहीं डालें, इसलिए उसके साथ कुछ एक्टिविटी करते रहें। उसका दिमाग इधर उधर लगाएं जैसे उसके साथ गाना गाएं और बातें करें और उसके फेवरेट खिलोने के साथ खेलें।



Click it and Unblock the Notifications
