Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्रिसमस पर बच्चों को तैयार करने के लिए इन टिप्स की लें मदद
क्रिसमस बस आने को है और क्रिसमस के मौके पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों के मन में होता है। इस खास दिन के लिए वह एक अलग तरह से तैयार होना चाहते हैं। आमतौर पर, क्रिसमस पर अधिकतर बच्चे सांता की ड्रेस पहनकर खुद को रेडी करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर साल क्रिसमस पर बच्चे एक ही तरह से तैयार हों। इसके अलावा भी आप उन्हें कई अलग-अलग तरीकों से ड्रेसअप कर सकते हैं ताकि उनका लुक बेहद खास लग सके और वह अपने आउटफिट में क्रिसमस फील ले सकें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर बच्चों को ड्रेसअप करने के कुछ आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

क्रिसमस इंस्पायर्ड प्रिंटेड स्लीप सूट सेट Unisex Printed Sleep Suit Set
क्रिसमस पर सांता का रेड कलर मोनोक्रोम सूट सेट पहनने का चलन पुराना हो गया है। अगर आप इसमें एक एक्स फैक्टर एड करना चाहते हैं तो ऐसे में आप क्रिसमस इंस्पायर्ड प्रिंटेड स्लीप सूट सेट पर विचार कर सकते हैं। रेड कलर के सूट सेट पर सांता फेस से लेकर क्रिसमस ट्री का प्रिंट बना हुआ है, जो बच्चों को एक क्रिसमस फील देता है। यह एक बेहद ही कंफर्टेबल सूट सेट है और इसे बेबी बॉय से लेकर गर्ल तक बेहद आसानी से पहन सकती हैं।

सांता क्लॉस ड्रेस Santa Claus Dress
अगर आप क्रिसमस पर बच्चों को एक सेफ तरीके से ड्रेसअप करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उन्हें सांता क्लॉस ड्रेस पहना सकते हैं। रेड कलर सांता कैप से लेकर सांता क्लॉस ड्रेस छोटे बच्चों पर बेहद ही अच्छी लगती है। आप सांता क्लॉस ड्रेस में उन्हें स्टाइल करते समय इनरवियर में वुलन क्लॉथ्स पहना सकती हैं ताकि दिसंबर की शाम की ठंडी हवाएं उन्हें परेशान ना कर सकें।

मिस सांता कॉस्टयूम Miss Santa Costume
अगर आपकी बेबी गर्ल है और आपने उसे क्रिसमस पर एक स्टाइलिश तरीके से ड्रेसअप करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे मिस सांता कॉस्टयूम पहना सकती हैं। यह मिस सांता कॉस्टयूम क्रिसमस पार्टीज के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस आउटफिट में एक बेल्ट और सिग्नेचर सांता कैप के साथ एक लाल फ्रॉक है।

क्रिसमस बेबी रोम्पर Christmas Baby Romper
जब बात क्रिसमस पर नवजात शिशु को स्टाइल करने की हो तो ऐसे में उसके लिए एक रेड कलर क्रिसमस बेबी रोम्पर को पहनाया जा सकता है। रोम्पर का कपड़ा बेहद मुलायम होता है, जो शिशुओं के लिए एकदम उपयुक्त होता है। साथ ही रोम्पर में डायपर बदलने के सेशन के लिए डायपर लाइन पर प्रेस बटन भी होता है। जिसके कारण यह बच्चों व मॉम दोनों के लिए एक
कंफर्टेबल ऑप्शन है।

यूनिसेक्स सांता स्क्वाड किड्स टी-शर्ट Unisex Santa Squad Kids T-Shirt
क्रिसमस पर बच्चे हर बार एक अलग अंदाज में तैयार होना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस साल उन्हें एक मस्ती भरे अंदाज में ड्रेसअप करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उन्हें सांता स्क्वाड थीम टी-शर्ट पहना सकते हैं। यह एक फंकी स्टाइल टी-शर्ट है, जो बच्चों को बेहद पसंद आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
