Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना की तीसरी लहर में मासूम बच्चों पर खतरा, जानें क्या बोले वैज्ञानिक
कोरोना वायरस के नए नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर थमी नहीं थी कि अब तीसरी लहर आ सकती है। दुनियाभर के एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक कोरोने के नए वैरिएंट्स का सामना करने के लिए तैयार है। कोरोना की तीसरी लहर का शिकार बच्चे बन सकते हैं। साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में 50 साल से ऊपर के लोग इस संक्रमण का शिकार हुआ थे।2021 में दूसरी लहर में 31 से 50 साल की उम्र के लोग इस संक्रमण का शिकार हुआ है, ऐसे में तीसरी लहर बच्चों को संक्रमित कर सकती है। तीसरी लहर में 6 से 12 साल के बच्चों को खतरा हो सकता है। बच्चों में हल्के लक्षण भी दिखे तो उन्हें नजरअंदाज ना करें।

लक्षणों न करें इग्नोर
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि संक्रमित बच्चों को हल्का बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों को दवाइयां दें।

बच्चों को मास्क पहनाएं
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए उन्हें मास्क जरुर पहनाएं। बच्चों को घर पर रकें और सार्वजनिक स्थानो पर जानें ना दें। घर में किसी को कोरोना हो तो बच्चों को उनके करीब ना जाने दें।

हेल्दी डाइट
बच्चों को बाहर का खाना ना खिलाएं बल्कि घर का खाना दें। इसके अलावा हेल्दी डाइट लें। बच्चों को फल और हरी सब्जियां खिलाएं। बच्चों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें मल्टी विटामिन दें।

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की है। इस गाइडलाइंस में कहा गया है कि राज्य सरकार को सख्ती बरतनी होगी। इस गाइडलाइंस में जिलों में छोटे छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने की सलाह दी गई है। साथ ही एंटीजन टेस्ट बढ़ाने पर जोर दिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
