Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
क्या आपका बच्चा सलाद के नाम पर फुलाता है मुंह, तो ऐसे खाना सिखाएं
समय के साथ बच्चों की फूड हैबिट और टेस्ट पूरी तरह से बदल चुका है। पहले बच्चों को घी, दूध, मक्खन और मलाई पसंद आया करते थे, लेकिन अब इनकी जगह पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसे फास्टफूड आइटम्स ने ले ली है, जो ना सिर्फ बच्चे के पाचनतंत्र को बुरी तरह प्रभावित करते है, बल्कि इनकी वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। बच्चों में मोटापा बढ़ने का कारण भी यही अनहेल्दी फूड आइटम्स है और इसकी वजह से कम उम्र में ही उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में एक सलाद ही जो बच्चे के मेटाबोलिक रेट को सही रख कर वजन संतुलित रखने में मदद कर सकता है। लेकिन सवाल ये उठता है बच्चे में सलाद के प्रति रूचि बढ़ाएं तो कैसे? यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से आप बच्चे में सलाद खाने की हैबिट डवलप कर सकते है।

1. चटपटा सलाद खिलाए
बच्चों को चटपटी चीजें ज्यादा पसंद आती है। इसलिए भले ही आप शुरूआत में उन्हें पनीर के साथ टमाटर और खीरे से बना सलाद खिलाएं। लेकिन इसे सिम्पल ना रखें, यानि इसमें वो चीजें जोड़े जो हेल्दी भी हो और चटाकेदार भी जैसे कि चाट मसाला इत्यादि। वैसे इसमें आप अपने बच्चों की पसंदीदा सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं जैसे कि गाजर और चुकंदर। फिर देखिएगा समय के साथ, उनका टेस्ट डवलप होता जाएगा और सलाद के प्रति उनकी रूचि बढ़ती जाएगी।

2. क्रिस्पी सलाद खिलाएं
आमतौर पर देखते है कि बच्चों को सब्जियां बहुत ज्यादा पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स और नट्स के साथ कुछ हेल्दी चीजों को खिला सकते हैं। जैसे कि आप उन्हें गाजर, चुकंदर, टमाटर , मूली और फ्रेश ड्राई फ्रूटस से बना हुआ टेस्टी सलाद खिला सकते हैं। अगर आपके बच्चों को मीठा ज्यादा पसंद है तो उनके सलाद में स्ट्रॉबेरी, अंगूर, कटे हुए सेब और नाशपाती जैसे फलों को भी जोड़ा जा सकता है।

3. कलरफुल सलाद खिलाएं
बच्चों को कलरफुल चीजें बहुत आकर्षित करती है। इसलिए बच्चों को अधिक रंग और अधिक पोषण वाली सब्जियों और फलों के बारे में बताएं। उन्हें हरी सब्जियां खिलाएं। सलाद में पालक और पत्ता गोभी, टमाटर, गाजर, और पीली शिमला मिर्च को शामिल करें। दिखने में आकर्षक होने के कारण बच्चा इसे खाने में आनकानी भी नहीं करेगा। साथ ही सलाद का टेस्ट बढ़ाने के लिए आप नमकीन नट्स और क्रीमी चीज़ का भी उपयोग कर सकती है।

4. खाने के साथ दें सलाद
अगर आप बच्चों को सलाद खाने की आदत डलवाना चाहते है तो आपको उनके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलग-अलग डिश में सलाद को शामिल करना शुरू करना होगा। बच्चे को इस दौरान छोटे-छोटे टूकड़ों में सब्जियां काट कर परोसें ताकि ये मालूम ही ना पड़े कि उन्हें बिना बताए सलाद खिलाया जा रहा है।
5. सलाद बनाने में बच्चों की भी मदद लें
बच्चे किसी भी चीज के प्रति तभी ज्यादा आकर्षित होते है जब वो खुद किसी चीज में इन्वॉल्व होते है। इसलिए हफ्ते में एक बार उन्हें सबके लिए टेस्टी और मजेदार सलाद बनाने को कहें। जिसमें उन्हें अपनी पसंदीदा सब्जियों को शामिल करने दें। बच्चा जैसा भी सलाद बनाए उसकी तारीफ जरूर करें। ऐसा करने से बच्चे में सलाद के प्रति रूचि विकसित होगी।



Click it and Unblock the Notifications
