Latest Updates
-
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत
मास्क पहनने से बच्चे करते है आनाकानी, बच्चों के ऐसे समझाएं मास्क पहनने के नियम
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। बड़े लोग तो मास्क पहनते है लेकिन बच्चों को मास्क पहनाने पर जोर नहीं दिया जाता है। मास्क पहनने से इंफेक्शन फैलने का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मास्क पहनना जरुरी है। बच्चे अक्सर मास्क पहनना पसंद नहीं करते है, अगर मास्क पहनते है तो 5 मिनट बाद उतार देते हैं। अगर आपके बच्चें भी मास्क नहीं पहनते हैं, तो आप अपने बच्चों को मास्क पहनने का महत्व बताएं, उन्हें समझाएं कि मास्क पहनना क्यों जरुरी है।

क्यो जरुरी है बच्चों का मास्क पहनना
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार दो साल अधिक उम्र के बच्चों को मास्क पहनना चाहिए। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग ना हो पाए वहां बच्चों को मास्क जरुर पहनाएं।

बच्चों को समझाएं मास्क पहनना क्यों जरुरी है
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों को समझाए कि मास्क पहनना क्यों जरुरी है। छोटे बच्चों को बताएं कि मास्क पहनने से वह किटाणुओं बचे रहंगे साथ ही वह सुरक्षित भी रहंगे। आप बार बार अपने बच्चों को ये बात बताएं। जिससे वह मास्क पहनें। बच्चों के सभी सवालों का जवाब दें। वहीं उन्हें कार्टून की मदद से समझाए की मास्क पहनना क्यों जरुरी है।

कलरफुल मास्क पहनाएं
बच्चों को कार्टून कैरेक्टर बहुत पसंद होते है। ऐसे में आप बच्चों को कलरफुल और उनका मन पसंद वाला कार्टुन कैरेक्टर वाला मास्क ले सकते हैं। इससे बच्चें अपनी मर्जी से मास्क पहन लेंगे। वहीं आप बच्चों को उनकी पसंद का मास्क पहनने के लिए कहें, इससे बच्चे मास्क पहनना पसंद करेंगे।

खुद भी पहनें मास्क
बच्चें अक्सर लोगों को कॉपी करते है। बच्चों को मास्क पहनाने के लिए आप खुद भी मास्क लगा लें। आप खुद सार्वजनिक जगह पर मास्क पहनें ताकि बच्चें भी आपको देखकर मास्क पहनें। बच्चों को मास्क पहनने के लिए जबरदस्ती ना करें बल्कि उन्हें समझाएं कि मास्क क्यों पहनना जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications











