Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
बुद्धिमान बच्चे जल्दी बन सकते हैं शाकाहारी, जानें और क्या कहती है स्टडी
शोधकर्ताओं का कहना है कि बुद्धिमान बच्चों के बड़े होकर शाकाहारी बनने की संभावना अधिक हो सकती है।
शाकाहारी का संबंध लो कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और ह्रदय रोग से हो सकता है। जिन बच्चों ने इंटेलिजेंस टेस्ट में ज्यादा स्कोर किया उनमें वयस्क होने पर कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम था। इस स्टडी में 30 साल की उम्र के 8179 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था जिनका 10 साल की उम्र में ही आईक्यू टेस्ट कर लिया गया था।

21 साल बाद 366 यानी 4.5 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वे शाकाहारी हैं। इनमें से 9 (2.5%) वेगन और 123 (33.6%) लोगों ने कहा कि वो वेजिटेरियन हैं लेकिन मछली या चिकन खाते हैं।
शाकाहारी बनने वाले लोगों में महिलाएं ज्यादा थीं जिन्होंने उच्च स्तर की शिक्षा ली थी। हालांकि, अच्छी और कम शिक्षा एवं शाकाहारी और मांसाहारी बनने वाले सभी प्रतिभागियों की आय में कोई अंतर नहीं था।
10 साल की उम्र तक जिन बच्चों का आईक्यू अच्छा था, उनमें 30 की उम्र तक वेजिटेरियन बनने की इच्छा ज्यादा पाई गई। इस संबंध को बेहतर शिक्षा और उच्च व्यावसायिक सामाजिक वर्ग के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन इन कारकों के समायोजन के बाद यह आंकड़ा सामने आया।
पूरी तरह से वेजिटेरियन लोगों और वेजिटेरियन होकर मछली या चिकन खाने वाले लोगों के आईक्यू स्कोर में कोई अंतर नहीं था।
परिणाम से पता चलता है कि बुद्धिमान बच्चों में वयस्क होने पर शाकाहारी बनने की संभावना ज्यादा होती है।
वेजिटेरियन डाइट से ह्रदय को भी स्वस्थ रहने में फायदा मिलता है। इसी वजह से अच्छे आईक्यू वाले बच्चों को बड़े होने पर कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम रहता है। जीवनशैली और बुद्धिमानी से संबंध रखने वाला यह केवल एक उदाहरण है।



Click it and Unblock the Notifications