Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Parenting Tips: पेरेंट्स बच्चों के बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, बच्चों को हो सकता है नुकसान

पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों के बेडरूम को उनके पसंद के मुताबिक सजाना चाहते हैं। जिसके दौरान उन्हें छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। कई बार बच्चों के रूम में रखी चीजें उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है। हर पेरेंट्स अपने बच्चों के बेडरूम को उनके लिए एक सेफ प्लेस बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बाद भी पेरेंट्स बच्चों के रूम में ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनसे बच्चों को चोट पहुंच सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं, बच्चों का रूम तैयार करते समय पेरेंट्स उनके रूम में किन चीजों को रखने से बचें।
1. शार्प ऑब्जेक्ट्स
बच्चों के कमरे में कैंची, चाकू, टूल्स, जैसी चीजें रखने से बचें। इन चीजों से बच्चे खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसी कोई भी चीज आप बच्चों के कमरे में न रखें जिससे वो खुद को चोट पहुंचाए।
2. मेडिसिन
पेरेंट्स को बच्चों के रूम में किसी भी तरह की मेडिसिन नहीं रखनी चाहिए। बच्चे खेलते खेलते अपने मुंह में मेडिसिन डाल सकते हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर गलत असर पड़ सकता है। इसलिए आप कोई भी मेडिसिन बच्चों की पहुंच से दूर ही रखें।
3. हैंगिंग डेकोरेशन आइटम्स
पेरेंट्स बच्चों के रूम को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए उसमें कई तरह के डेकोरेशन आउटम्स भी लगाना पसंद करते हैं। जैसे हैंगिंग लालटेन, या अन्य चीजें। लेकिन इन चीजों का बच्चों के ऊपर गिरने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए ऐसी चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
4. इलेक्ट्रॉनिक चीजें
छोटे बच्चें बहुत नटखट होते हैं, ऐसे में उनके रूम में इलेक्ट्रॉनिक वायर, फोन, स्विच बोर्ड को उनकी पहुंच से दूर ही रखें। इन चीजों से उन्हें करंट लग सकता है। इसलिए बच्चों के कमरे में स्विच बॉर्ड को बच्चों से दूर ही रखें, ताकि वो सुरक्षित रहें।
5. कांच का सामान
कांच के सामान से बच्चों को हमेशा दूर ही रखना चाहिए। ऐसे में पेरेंट्स भी बच्चों के रूम में कांच का सामान रखने से बचें। यहां तक की चीनी मिट्टी के शो पीस या टेबल फोटो फ्रेम भी बच्चों के रूम में न रखें। क्योंकि रूम में खेलते-खेलते बच्चे इन चीजों को तोड़ सकते हैं, और उन्हें चोट लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications