Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टॉक्सिक पेरेंट्स की गलतियां जो बच्चों की सेहत पर डालती है बुरा असर
हर पेरेंट्स अपने बच्चों का अच्छा ही चाहते हैं, कोई ये नहीं चाहता था कि उनके बच्चों को किसी तरह की परेशानी हो। लेकिन वो इसी अच्छे के चक्कर में कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे बच्चे का फायदा होने की जगह नुकसान होने लगता है। एक रिसर्च में भी ये साबित है कि जब बच्चे सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरें होते हैं तो हर काम आसानी से कर लेते हैं। लोगों से जल्दी घुलमिल पाते हैं। लेकिन इस पर माता-पिता के बिहेवियर पर बच्चों पर काफी असर होता है। अगर पेरेंट्स बच्चों पर ज्यादा बंदिश लगाते हैं या फिर पेरेंट्स खुद एक टॉक्सिक रिलेशन में रह रहे होतें हैं तो इसका असर बच्चों पर साफतौर पर पड़ता है।

बच्चे के इमोशन को ना समझना
जब माता-पिता बच्चे को इमोशनली रूप से इग्नोर करने लगते है, ऐसा वो जानबूझ कर नहीं करते, लेकिन जानें अनजाने में वो ऐसा कर जाते हैं। जो बच्चों को काफी हर्ट करता है। अगर बच्चा इमोशनली कमजोर है तो पेरेंट्स उसे हर तरह से सपोर्ट करें।

बच्चे को विक्टम बनाकर पेश करना
कई पेरेंट्स अपने बच्चों से इस तरह से ट्रीट करते हैं, जिससे वो जिद ना करें या फिर किसी चीज के लिए उनसे ना बोले लेकिन ये बच्चों के विकास के लिए सही नहीं है। कई पेरेंट्स बच्चों से झूठ बोलकर काम करवा लेते हैं। या फिर माता-पिता बच्चों के सामने इस तरह से रिएक्ट करते हैं जिससे बच्चे अपनी फेमली को उसी तरह से देखने लगते हैं, लेकिन वास्तविकता उससे काफी अलग होती है।
मोटिवेशन की जगह दूसरों से कंपेयर करना
कई बार ऐसा भी होता है कि पेरेंट्स अपने बच्चों को मोटिवेट करते-करते इतने आगे बढ़ जाते हैं कि उनको मोटिवेट ना कर दूसरे के साथ कंपैरिजन कर लग जाते हैं। आपके बच्चे अपने आपको कमतर समझने लग जाएंगे, इसलिए उतना ही उनको समझाएं जितना कि वो समझ सकें और उस पर अमल कर सकें।

बच्चों को पीटना
कई माता-पिता ऐसे भी होते हैं, जो बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। उनको समझाते नहीं हैं,सीधे हाथ उठाते हैं। जिससे आपके बच्चे में एक डर समा जाता है, वो चाहकर भी सही काम नहीं कर पाता है। वो अपनी गलतियों को छुपाने लगता है, क्योंकि उसे डर है कि आप उसे मारेंगे। इसलिए आप अपने मारने के बजाए समझाएं।



Click it and Unblock the Notifications
