Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
प्रेगनेंसी के बाद कैसे करें वजन कम: डाइट टिप्स
मां बनना बड़ा ही सुखद एहसास होता है, लेकिन उसके बाद जब शरीर भारी हो जाता है तब बड़ी परेशानी होती है। आप बहुत प्रयास करती हैं कि आपका वजन कम हो जाए लेकिन आपको केवल नाकामयाबी के और कुछ हाथ नहीं लगता। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में परिवर्तन ला कर रेगुलर एक्सरसाइज करें तो जरुर फरक पडे़गा। आपको ध्यान में रखना होगा कि वजन तुरंत नहीं घटेगा बल्कि इसके लिये कुछ महीने लगेंगे। आपको हर हफ्ते का प्लान बना कर चलना होगा, कि आप हर हफ्ते कम से कम 1 किलो वजन तो कम कर के ही रहेंगी।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे, पालक को सूपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। इसमें विटामिन और पोषण होता है जो शरीर की आवश्यकता पूरी करता है। अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहीं तो आप अपना वजन 6-8 महीने में ही कम कर लेंगी। अगर आपकी डिलवरी आपरेशन से हुई है, तो इस मामले में आपको अपने डॉक्टर से सलाह ले कर वजन कम करने की सोचनी चाहिये।

न करें डाइट
पूरी तरह से डाइट पर जाने से पहले आपको लो फैट वाले आहार और पोष्टिक आहार खाने चाहिये। आपकी डाइट बिल्कुल बैलेंस होनी चाहिये।

योगा कीजिये
भयानक एक्सरसाइज करने के बजाए आपको हल्का फुल्का योग करना चाहिये। ये हल्का, रिफ्रेशिंग और रिलैक्स कर देने वाला होता है। योगा न केवल वजन कम करता है बल्कि डिप्रेशन से भी लड़ता है।

धीरे धीरे वजन को कम करें
शिशु को जन्म देने के बाद आप यह उम्मीद नहीं कर सकती कि आपका वजन बहुत तेजी से घट जाएगा। इसके लिये आपको वेट लॉस डाइट प्लान बना कर अपना वजन कम करना होगा।

पानी पीजिये
वेज लॉस करने के लिये खूब पानी पीजिये और अपने शरीर को तर रखिये। पानी शरीर से गंदगी को निकालता है और आपके इम्मयून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

लाभकारी वसा का सेवन
मोनो और पॉलीसैचुरेटिड फैट शरीर के लिये अच्छे होते हैं। एवोकाडो, कनोला ऑयल, ऑलिव ऑयल, साल्मन और बीज आदि का वसा अच्छा माना जाता है।

पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे, पालक को सूपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। इसमें विटामिन और पोषण होता है जो शरीर की आवश्यकता पूरी करता है।

दूध
स्तनपान करवा रही महिलाओं को आयरन और कैल्शियम वाले आहार की बहुत जरुरत होती है। इसलिये उन्हें दूध का सेवन जरुर करना चाहिये। स्किम्ड मिल्क आपका वेट भी कम करेगा और कैल्शियम भी देगा।

नींबू
सिट्रस फूड लेने से न केवल वजन कम होगा बल्कि शरीर की गंदगी भी निकलेगी। गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से फैट बर्न होगा।

बेर का सेवन
स्ट्राबेरी का सेवन करें, यह कट्टा और मीठा होता है जिससे वजन जल्द कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
