Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
डिलवरी के बाद कैसे पाएं स्ट्रेच मार्क से निजात
प्रेगनेंसी के पहले से हर मां अपने होने वाले बच्चे के लिये बहुत खुश रहती है। पर जब डिलवरी होती है तब उसके बाद जो शरीर पर निशान पड़ते हैं, खासतौर पर स्ट्रेच माक्स, इसको ले कर अधिकतर माताएं दुखी रहती हैं। सेलेब्रिटियों के मां बनने के बाद जब आप उन्हें फिल्मों में देखती हैं और यह देख कर चौंक जाती हैं कि उनकी कमर पर एक भी स्ट्रेच मार्क्स नहीं है तो खुद के लिये निराशा होने लगती है। साड़ी पहनने पर भी स्ट्रेच मार्क दिखाई देने लगते हैं। इस बात को समझना होगा कि यदि आप प्रसव की पीड़ा से गुजरती हैं, तो आपको स्ट्रेच मार्क्स का सामना भी करना ही पडे़गा।
लेकिन इस बात से आपको खुश हो जाना चाहिये कि स्ट्रेच मार्क को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। इन स्ट्रेच मार्क्स को आप कई उपायों से कम कर सकती हैं जैसे, कंसीलर, टैनिंग लोशन या पूरे ढंके हुए कपड़े पहन कर। आइये जानते हैं कि स्ट्रेच मार्क को कैसे छुपाया जाए-

ऐसे छुपाएं अपने स्ट्रेच मार्क-
कंसीलर
यदि आप मुंह पर पडे़ पिंपल के निशान को आसानी से कंसीलर के दृारा छुपा लेती हैं तो अपने स्ट्रेच मार्कस को क्यूं ? अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर खरीदिये और उसे स्ट्रेच मार्क पर लगा लीजिये।
टैनिंग लोशन
टैनिंग लाशन और टैनिंग स्प्रे बाजार में आसानी से प्राप्त हो जाएंगे। इसको लगातार प्रयोग करने पर आपके शरीर पर पड़े निशान धीरे धीरे कम होने लगेगें।
टैटू करवाना
जहां कहीं भी स्ट्रेच मार्क हों वहां पर टैटू बनवाया जा सकता है। या तो टम्परेरी टैटू या फिर परमानेंट टैटू बनवाएं और अपने स्ट्रेच मार्क को छुपाएं।
ढंक कर रखें
स्ट्रेच मार्क को छुपाने का सबसे सरल तरीका है कि उसे कपड़ों से छुपा लिया जाए।
त्वचा की देखभाल
पानी पीने से धीरे-धीरे शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क दूर हो जाते हैं। इसलिये आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये। इसके अलावा नमी प्रदान करने वाले तेल या क्रीम, जैसे कोकोआ बटर मलने से निशान गायब होने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
