Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार
स्ट्रेच मार्क्स से लगभग हर महिला परेशान होती है। ये तब पड़ते हैं, जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है और इस दौरान मिडल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं। ये अक्सर प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और कभी - कभार उम्र बढ़ने के साथ भी आ जाते हैं। हालांकि इनसे निजात पाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। आज मार्किट में बहुत सारी क्रीम उपलब्ध है जो आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने का दावा करती है और बहुत महंगी भी आती हैं। इन क्रीमों को बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता हैं। जो हमारी स्किन के लिए बहुत नुकसान दे होती हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हमारी त्वचा दो सतहों में बनी होती हैं, जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है, लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रेच मार्क बनते जाता है। स्ट्रेच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलु उपाए हमारे किचन में ही मौजूद है जो हम अपनाये तो हम इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

पानी
त्वचा में होने वाली विकृति से निपटने के सबसे आसान तरीकों में एक है पानी। पानी हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखता हैं। यह हमारी त्वचा को नमी और लचीला बनता हैं और ड्राई नहीं होने देता है। अत: गर्भावस्था के दौरान कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए।

तेल से मालिश करे
एवोकैडो के तेल की कुछ बूंदों के साथ जोजोबा, जैतून और बादाम के तेल के साथ छह बूँदें कैमोमाइल तेल की और आठ बूँदें लैवेंडर तेल की मिला ले और इसे लगाये या फिर 4 बड़े चम्मच वर्जिन आयल के साथ चार बड़े चम्मच एलो वेरा और दो चम्मच चीनी को मिलाले और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला ले और इसे रोज़ नहाने या सोने से पहले लगाये। यह आपकी स्किन के ब्लड सर्क्यलेशन को अच्छा करता है और त्वचा में नमी लाता है।

नेचुरल स्क्रब
संतरे और नींबू के छिलकों को सुखाकर बारीक पीस लें। अब इन दोनों को दो - दो चम्मच पावडर मिलाकर इसमें एक चम्मच बादाम पावडर और गुलाब जल मिलाकर उबटन बना लें। अब इस उबटन को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाये फिर 15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें। संतरे और नींबू दोनों में विटामिन सी पाया जाता है। यह स्क्रब डेड स्किन को निकलता है। इसके साथ नींबू में कुछ बूंदे लैवन्डर तेल तेल की मिला के इसे लगाये तो कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

विटामिन से भरपूर आहार ले
स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के और भी कई तरीके हैं। इनमें हेल्दी डाइट भी शामिल हैं। दरअसल, स्किन के सॉफ्ट रहने से स्ट्रेच मार्क्स आसानी से डिवेलप नहीं हो पाते। साथ ही, कैफीन लेना अवॉइड करें, क्योंकि इससे स्ट्रेच मार्क्स बढ़ते हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने का एक बड़ा कारण सही डाइट न लेना भी है। इसके लिए अपनी डाइट में जिंक, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई शामिल करें। फैटी एसिड्स को भी अपनी डाइट में जरूर रखें, क्योंकि ये स्ट्रेच मार्क्स आने से न सिर्फ रोकते हैं, बल्कि उन्हें रोकते भी हैं। वैसे, अगर आप रोजाना के खाने में फैटी एसिड्स, सनफ्लावर और पम्पकिंन सीड्स लें, तो स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

गेनिस्टीन
गेनिस्टीन ज्यादातर टोफू, सोया दूध, सोया सेम और अन्य सोया उत्पादों में पाया जाता है। जो शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ता है। यह त्वचा के एन्ज़ाइम को ठीक करके वापस पहले जैसा कर देता है।

लुटेइन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बाताया है की लुटेइन पौधों में पाए जाने वाला पीले रंग का पिगमेंट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाता है।

हरी पत्तेदार सब्जी खाए
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक,सरसों, भिंडी, अजवाइन, सलाद, हरी बीन्स,जैतून कीवी, कच्ची शलजम, अस्पेरगस और ऐवकाडो आदि को आपने आहार में शामिल करे क्यों की यहाँ त्वचा को हाइड्रेट करता है साथ ही झुर्रियाँ और खिंचाव के निशान को भी काम करती हैं।

नारियल तेल
कोका बटर को मिश्रित करके इसमें नारियल के तेल को मिलाकार अवन में तब तक रखें जब तक यह पिघल न जाए। इसे अच्छी तरह से घुमाएं और फिर ठंडा होने दें। इसके बाद इस ठंडे मिश्रण को छाती, भुजाओं, हिप्स, टमी और प्रभावित अन्य अंगों पर लगाकर इससे मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications