Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या स्तनपान करता है हार्टअटैक के खतरे को कम
स्तनपान कराने के दौरान, महिला के शरीर का सारा फैट, दूध के साथ निकल जाता है और इससे कोलेस्ट्रॉल में कमी आ जाती है जिससे हार्टअटैक का खतरा कम हो जाता है।
हाल ही में हुए एक नये अध्ययन के अनुसार, यदि मां अपने बच्चे को स्तनपान करवाती है तो उसे हद्यघात यानि हार्टअटैक होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह पता चला है कि जिन महिलाओं ने अपने बच्चों को स्तनपान करवाया है उनमें हार्टअटैक होने की 10 प्रतिशत कम संभावना पाई गई।
''नई मां का मेटाबोल्जि़म अच्छा बना रहता है क्योंकि प्रसव के बाद उनका मेटाबोल्जि़म रिसेट हो जाता है '' ऐसा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता सॅने पीटर्स ने बताया।

साथ ही पीटर ने बताते हुए कहा कि ''गर्भावस्था के दौरान, महिला का चयापचय नाटकीय रूप से बदलता रहता है और उसके शरीर से ऊर्जा का अधिकतर हिस्सा, बच्चे के शरीर की ऊर्जा की पूर्ति में चला जाता है। वहीं स्तनपान कराने के दौरान, महिला के शरीर का सारा फैट, दूध के साथ निकल जाता है और इससे कोलेस्ट्रॉल में कमी आ जाती है जिससे हार्टअटैक का खतरा कम हो जाता है।''

इस अध्ययन में चीन की 28 9, 573 चीनी महिलाओं ने हिस्सा लिया जो कि चीन के कादोरी बायोबैंक में आयोजित किया गया है और इसमें भाग लेने वाले लोगों के जीवन और इतिहास में बारे में पहले पूरी जानकारी एकत्रित करके उन्हें इसका हिस्सा बनाया गया था।

इसके अलावा, मां को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ जैसे - वजन कम करना, कम कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और ग्लूकोज़ के स्तर में भी संतुलन बनाये रखने में आराम मिलता है।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के महामारी विज्ञान के प्रोफेसर झेंगिंग चेन ने कहा, "इस अध्ययन के निष्कर्ष को माता और बच्चे के लाभ के लिए उपयुक्त समझकर अधिक व्यापक स्तर पर स्तनपान को बढ़ावा देना चाहिए।"



Click it and Unblock the Notifications
