Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मां बनने के बाद ब्रेस्ट साइज की नहीं रहती चिंता
बॉडी इमेज जनरल में प्रकाशित हुई एक स्टडी के अनुसार प्रेगनेंसी और मां बनना एक औरत के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। प्रेगनेंसी और इसके बाद महिलाएं अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखने लगती हैं। डिलीवरी के बाद स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट को आकर्षक बनाने से ज्यादा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना होता है।
अध्ययन में आगे कहा गया है कि अपने शरीर के आकार के बारे में सही या जागरूक होने का विचार उन महिलाओं पर प्रमुखता से लागू होता है जो मां नहीं बनी हैं। ब्रेस्ट साइज को लेकर असंतुष्टि की शिकायत नई माओं में नहीं देखी गई।

स्टडी में शामिल हुई कितनी महिलाएं?
स्टडी में 484 इटली की महिलाओं को शामिल किया गया था। इनमें से 69 फीसदी महिलाओं ने अपनी ब्रेस्ट के साइज को लेकर असंतुष्टि की बात कही जबकि 44 फीसदी महिलाओं को बड़े स्तन की चाहत थी।
इस बात में कोई शक नहीं है कि मां बनने के बाद प्राकृतिक रूप से ही ब्रेस्ट में बदलाव आता ही है, खासतौर पर ब्रेस्ट के साइज में लेकिन मां बनने के बाद आपको ब्रेस्ट के साइज से ज्यादा उनकी कार्यक्षमता पर ध्यान देना होता है। उनका फोकस इस बात पर होता है कि शिशु को पूर्ण मात्रा में दूध मिल पा रहा है या नहीं।
इसके विपरीत 54 फीसदी महिलाएं इस तथ्य से असहमत पाई गईं। जिन महिलाओं के एक से अधिक बच्चे थे, वे भी इस बात से प्रभावित थीं।
प्रेगनेंसी के बाद शरीर की सुंदरता हो जाती है सेकेंडरी
इस स्टडी की मानें तो मां बनने के बाद महिलाओं को बाकी स्त्रियों की तरह अपनी सुंदरता और बॉडी शेप को लेकर शिकायत नहीं रहती है। दूसरों के सामने सुंदर और सुडौल दिखने का विचार बुरी आदतों को बढ़ावा दे सकता है और आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी पैदा कर सकता है।
मातृत्व महिलाओं को अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर असंतुष्टि और सुंदर दिखने की चाहत को कम करने में मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications