Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
गर्भावस्था में मोबाइल के इस्तेमाल से बिगड़ते हैं बच्चे

'जर्नल ऑफ इपिडीमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ' के मुताबिक गर्भाशय में ही मोबाइल फोन के सम्पर्क में आने वाले बच्चों के सात वर्ष के होने तक उनमें व्यवहारगत परेशानियों का खतरा 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। पूर्व में हुए एक अध्ययन में भी यह खुलासा हुआ था।
कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की लीका कीफेट्स कहती हैं कि अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बच्चे के सात वर्ष की उम्र तक पहुंचने पर उसमें व्यवहारगत परेशानियां हो सकती हैं। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक जो बच्चे अपने जन्म से पहले और बचपन में मोबाइल फोन के सम्पर्क में आते हैं उनमें मोबाइल से दूर रहने वाले बच्चों की तुलना में व्यवहारगत परेशानियां होने का 50 प्रतिशत अधिक खतरा रहता है।
ऐसे बच्चे जो गर्भावस्था में तो मोबाइल के सम्पर्क में नहीं आए लेकिन जिन्होंने बचपन में इसका इस्तेमाल किया उनका व्यवहार असामान्य होने की संभावना 20 प्रतिशत तक होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
