Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्भावस्था में मसूड़ों की उपेक्षा शिशु के लिए खतरा

मैक्स हेल्थकेयर में वरिष्ठ सलाहकार, दंतचिकित्सक डॉ अजय शर्मा ने कहा आज की महिलाएं पहले की तुलना में गर्भावस्था की जटिलताओं के बारे में अधिक जागरुक हैं लेकिन फिर भी यह ध्यान देना जरूरी है कि इस अवस्था में दांतों और मसूढ़ों की सही देखभाल न होने से न सिर्फ अजन्मे बच्चे के दांतों और मसूढ़ों पर असर पड़ता है बल्कि समय पूर्व प्रसव, जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना और उसके सीखने की क्षमता प्रभावित होने जैसी आशंकाएं रहती हैं।
आईएसआईएस फर्टिलिटी सेंटर की निदेशक डॉ शिवानी सचदेव गौर ने कहा गर्भावस्था के दौरान हार्मोन परिवर्तन के कारण मसूढ़ों और दांतों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और लार भी अधिक बन सकती है। वैसे तो यह समस्या प्रसव के बाद स्वत: ठीक हो जाती है लेकिन गर्भावस्था के दौरान शिशु पर इसका असर न पड़े, इसके लिए सावधानी जरूरी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीना ग्रोवर ने कहा गर्भावस्था में मुंह की जांच करने से कुछ बीमारियों का पता लगाया जा सकता है इसलिए मसूढ़ों और दांतों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉ बीना ने कहा सच तो यह है कि मुंह की कोशिकाएं और उतक बता सकते हैं कि क्या कोई गंभीर समस्या होने जा रही है। इस दौरान कई महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा अधिक होती है। इससे भी बचना चाहिए क्योंकि मुंह की समस्याओं का एक कारण यह भी हो सकता है। डॉ शर्मा ने कहा गर्भावस्था में हार्मोन में परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से मसूढ़ों में जलन होती है और कई बार खून भी आता है। कई महिलाओं को यह समस्या हो जाती है। मसूढ़ों के तंतुओं में सूजन, खून आना, लालिमा को पेरीडेंटल कहा जाता है और इसका कारण संक्रमण होता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु का विकास बाधित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications