Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
गर्भावस्था के तीसरे तिमाही में क्या-क्या न करें ?
जब कोई महिला गर्भवती होती है तो कोई भी व्यक्ति अपनी राय देने से नहीं चूकता। लेकिन कुछ सुझाव पर हमेशा ध्यान देना चाहिये, खासकर उस दौरान जब आप गर्भावस्था के तीसरे तिमाही में हों। गर्भावस्था के आखिरी तीन महीने सबसे ज्यादा केयर मांगते है। बच्चे का सही विकास पेट में इसी दौरान होता है, इसलिए मां को क्या खाना चाहिये और क्या नहीं इस बात का पूरा ख्याल रखना होता है। गर्भावस्था के दौरान इन 10 चीज़ों से बचें
गर्भावस्था के तीसरे तिमाही में तनाव सबसे ज्यादा होता है और बॉडी को दिक्कत भी होती है, ऐसे में महिला को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। पेट का निचला हिस्सा, बच्चे के मूवमेंट के हिसाब से सेट होता है जिसकी वजह से भी काफी दिक्कतें होती है। इन दिनों कुछ काम नहीं करने चाहिये, ताकि मां और बच्चा सुरक्षित रहें। प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राईमेस्टर के दौरान निम्म काम कतई न करें :

1) स्टीम बाथ : कई महिलाएं आखिरी तीन महिनों में गर्म पानी या स्टीम बाथ लेना पसंद करती है लेकिन ऐसा न करें। इससे शरीर के तापमान में परिवर्तन और भीतरी तापमान में परिवर्तन आता है जिससे मां और बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
2) लव मेकिंग : वैसे तो सही तरीके से लव मेकिंग करने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में इससे कई दिक्कतें भी हो सकती है। अगर महिला को थकान ज्यादा होती है तो सेक्स करने से उसे कमजोरी महसूस हो सकती है।
3) भारी वजन न उठाएं : 7,8 और 9 वें महीने में कभी भी ज्यादा भारी वस्तुओं को न उठाएं। इस बात का ख्याल गर्भ धारण करते ही रखना चाहिये। अगर आपका पहला बेबी भी है तो उसे भी इस दौरान गोद में न लें, वरना आपको दर्द भी हो सकता है।
4) कॉन्टेक्ट र्स्पोट : कॉन्टेक्ट र्स्पोट जैसे - फुटबाल, बॉस्केटबॉल आदि को न खेलें। इससे बच्चे और मां को खतरा हो सकता है और पेट के निचले हिस्से को चोट पहुंच सकती है। सुरक्षित गेम ही खेलें।
5) भरपेट भोजन : गर्भावस्था के तीसरे तिमाही में कभी भी भरपेट भोजन न करें। थोड़ा-थोड़ा और थोड़ी-थोड़ी देर में खाएं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और पाचन क्रिया भी सही रहेगी।
6) हाई हील न पहनें : तीसरे तिमाही में भूलकर भी हील न पहनें, इससे आप गिर सकती है और बच्चे को चोट पहुंच सकती है। हाई हील पहनने से कमर में दर्द भी हो सकता है। फ्लैट चप्पल पहनें और आराम से चलें।
7) साहसिक खेल : वॉटर स्कीईंग, स्कूबा डाईबिंग, सर्फिंग और अन्य साहसिक खेल न खेलें, इन्हे खेलने से मां के पेट में चोट लग सकती है जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
8) ऊंचाई पर न जाएं : उड़ान या अन्य प्रकार की ऊंचाईयों वाली गतिविधियां न करें, ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है जिससे महिला सही से सांस नहीं ले पाती है। इससे बच्चे के दम घुटने का ड़र रहता है।
9) हैवी एक्सरसाइज : गर्भवती महिला को हमेशा सलाह दी जाती है कि वह एक्सरसाइज करें, लेकिन कभी भी भारी कसरत न करें। इससे शरीर को दिक्कत हो सकती है और बच्चे को चोट लग सकती है। वजन आदि भी उठाने वाली एक्सरसाइज करने से बचें।
10) भारी बाल्टी या टंकी न उठाएं : घर पर कई तरीके के काम होते हैं, लेकिन ध्यान रहें, आप जो भी काम करें वह सभी हल्के और सरल हों। भारी वजन या बर्तन न उठाएं। इससे मां और बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको किसी की मदद लेनी पड़ें तो बेझिझक लें, इससे आपको आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
