Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने के नुकसान
अगर आप मां बनने वाली हैं तो आपको खास ख्याल रखना होगा कि आप और आपका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहें। गर्भ धारण करते ही आपको कुछ गंदी आदतों जैसे- धूम्रपान या शराब का सेवन करना छोड़ना पड़ेगा। ये आदतें शरीर के लिए घातक होती हैं क्योंकि इन सभी पदार्थों में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
कैफीन, चाय से लेकर कॉफी हर किसी में होती है, ऐसे में आप गर्भावस्था के दौरान जो भी खाएं, उसे सोच-समझ ही खाएं। कैफीन के ज्यादा मात्रा में शरीर में पहुंचने पर निम्न नुकसान होते हैं:

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने के नुकसान
1. कैफीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने पर गर्भपात का खतरा होता है।
2. कैफीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने पर ब्लड़प्रेशर और हार्ट रेट भी बढ़ जाती है जो गर्भावस्था के दिनों में सही नहीं होता है।
3.कैफीन की मात्रा, शरीर में पहुंचने पर पेशाब भी बार-बार आती है क्योंकि शरीर में फ्लूएड लेवल काफी बढ़ जाता है।

4.चाय, काफी आदि का सेवन करने पर कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे भूख मरती है और वजन घट जाता है जो पेट में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक होता है। हर दिन 100 मिग्रा. कैफीन से 28 ग्राम वजन घट जाता है।
5. एक बार कैफीन का सेवन करने से पांच घंटे तक गर्भावस्था की अवधि बढ़ जाती है। इससे गर्भवती स्त्री को काफी नुकसान पहंचता है।
6. शरीर में किसी भी पदार्थ की ज्यादा मात्रा अंगों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे दीर्घकालिक और अल्पकालिक समस्याएं होती हैं।
7. इनसे लाभ कम और हानि ज्यादा होती है। ऐसे में आपको बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है और खुद की इच्छाओं पर काबू करने की जरूरत है।

8. गर्भावस्था के दिनों में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर नींद पूरी न हों, तो बच्चे और मां, दोनों को नुकसान हो सकता है। इसलिए भरपूर नींद के वास्ते, कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन न करें।
9. गर्भावस्था के दिनों में सबसे ज्यादा आयरन की जरूरत शरीर को होती है। लेकिन कैफीन, ब्लड में आयरन को अवशोषित ही नहीं होने देता है। इससे मां बहुत कमजोर हो जाती है।
10. कैफीन ज्यादा लेगें तो पेशाब ज्यादा होगी और उस वजह से डिहाईड्रेशन होगा।

गर्भावस्था के दौरान कितनी कैफीन लें: दिन में अधिकतम 300 मिग्री. कैफीन ही लें। सिर्फ दो कप चाय या कॉफी पिएं।
प्रसव के बाद कितनी लें: प्रसव के बाद भी कैफीन कम मात्रा में लें। वरना स्तनपान में दिक्कत होगी।
क्या करें: गर्भावस्था से पहले ही अपना शेड्यूल बना लें। समय पर चाय या कॉफी लें। चॉकलेट ज्यादा न खाएं। सिर्फ सुबह-शाम एक-एक कप चाय या कॉफी पिएं। अगर ज्यादा सेवन करने के आदी हों तो अपनी आदतों पर नियंत्रण कर लें।
किसमें होती है कैफीन: चाय , ब्लैक टी , आइस टी , कॉफी, कोक , पेप्सी , डॉर्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, कॉफी वाली आइसक्रीम, हर्बल टी , सोडा



Click it and Unblock the Notifications
