Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानें, गर्भवती महिलाओं को किस ओर करवट कर के सोना चाहिये?
नींद लेने से दिमाग को सुकुन मिलता है और शरीर को भी आराम मिल जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई प्रकार परिवर्तन होने लगते हैं जिसके कारण उसे थकान और उलझन होती है, अगर ऐसे में उसे सही नींद मिल जाएं तो शरीर पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी सही ढंग से हो पाएगा।
सामान्य गर्भावस्था में नौ महीने का समय लगता है, इस दौरान पेट का आकार और शरीर की संरचना में परिवर्तन हो जाता है। बढ़ते पेट की वजह से महिलाओं को सोने में दिक्कत होती है।
महिलाएं उल्टी होकर नहीं सो सकती हैं और न ही वो पेट पर जोर देने वाली स्थिति में सो सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं द्वारा गलत स्थिति में सोने पर बच्चे की स्थिति बिगड़ सकती है। महिलाओं की योनि का आकार भी इस दौरान बढ़ जाता है जिसकी वजह से उलझन और असुविधा होती है। साथ ही स्तन में दूध बनाने के लिए प्रोलैक्टिन सेरम नामक हारमोन्स स्त्रावित होने लगता है, जिसकी वजह से स्तनों में भारीपन आ जाता है।
ऐसे में महिला के शरीर का सामने वाला हिस्सा काफी असुविधाजनक हो जाता है और इस वजह से नींद भी अच्छे से नहीं आती है। पेट पर जोर देकर सोने से भ्रूण पर जोर पड़ता है और उसके विकास में बाधा आती है।

गर्भवती महिलाओं को सीधे सोना चाहिए और यही उनके लिए सबसे अच्छी स्थिति होती है। गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए यूट्रस की वजह से आंत पर जोर पड़ता है और महिला को उल्टी आती है, कई बार सांस लेने में दिक्कत भी होती है। कमर में दर्द होना भी स्वाभाविक है। अगर कमर में बहुत दर्द होता है तो हल्का सा तिरछा भी हुआ जा सकता है।

लेकिन अगर गलत स्थिति में महिला सो जाएं तो एक प्रकार का दबाव शरीर में बन जाता है और वाहिकाओं में रक्त के प्रवाह पर असर पड़ता है और ह्दयगत भी बदल जाती है। ऐसे में बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कमर के बल पूरा जोर लगाकर सोना सही नहीं है। गर्भवती महिला को किसी एक ओर हल्की करवट से सोना चाहिए। इससे उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

चूकिं हमारा हार्ट लेफ्ट साइड होता है ऐसे में बाएं ओर करवट लेकर सोना सबसे ज्यादा सही रहता है। इससे पेट पर भी ज्यादा जोर नहीं पड़ता, हार्ट बीट भी सही रहती है और ब्लड़प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











