Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खुद को प्रसव के लिये कैसे तैयार करें?
महिलाओं को प्रेगनेंट होने की जितनी खुशी होती है, उन्हें प्रसव के नाम से उतना ही डर भी लगता है। अगर आप को गर्भवती हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं, तो अब समय आ गया है कि खुद को प्रसव के लिये तैयार कर
महिलाओं को प्रेगनेंट होने की जितनी खुशी होती है, उन्हें प्रसव के नाम से उतना ही डर भी लगता है। अगर आप को गर्भवती हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं, तो अब समय आ गया है कि खुद को प्रसव के लिये तैयार कर लिया जाए।
बच्चे के जन्म के दौरान काफी जटिलताएं आ सकती हैं, जिससे मां और बच्चे दोनों को ही नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अगर मां पहले से ही अपने खाना पान और स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरु कर दे तो, बच्चा आराम से पैदा हो सकता है। आपको बस थोड़े से टिप्स अपनाने होंगे, आइये जाने उनके बारे में...

टिप 1:
सबसे पहले तो महिला को प्रसव की क्रिया कैसे होती है, इसके बारे में जानकारी हांसिल कर लेनी चाहिये।

टिप 2:
बच्चे के जन्म के लिए तैयारी करते समय, आप कुछ कीगल व्यायाम कर सकती हैं, जिसमें आप अपनी पेल्विक मसल्स को टाइट और रिलीज करती रहें। इस अभ्यास से आपको बच्चे के जन्म के समय कम दर्द होगा।

टिप 3:
आप नियमित मालिश करवा सकती हैं, जिसमें पेट के निचले भाग और पेल्विक एरिया की मालिश शामिल होनी चाहिये।

टिप 4:
प्रसव के कुछ दिनों पहले आपका डॉक्टर आपकी डाइट में थोड़े चेंज करेगा, जिसमें तेल-मसाले वाला या फिर ज्यादा नमक वाला खाना कम खाने की सलाह देगा।

टिप 5:
प्रसव के कुछ दिनों से पहले ही आपको लंबी लंबी सांसों वाली एक्सरसाइज करनी शुरु कर देनी चाहिये जिससे लेबर पेन थोड़ा कम हो।

टिप 6:
यह बहुत जरुरी है कि आप अपने डॉक्टर से पूछ लें कि प्रसव नॉर्मल होगा या सिजेरियन। इससे आप दिमागी रूप से तैयार रहेंगी और आपके घर वाले भी हॉस्पिटल से आपके घर लौट आने के बाद वैसी ही तैयारी कर के रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
