Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
गर्भावस्था के दौरान इन 14 ड्रिंक्स (पेय) का सेवन करें
गर्भावस्था के दौरान आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं उसका आपके बच्चे पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कभी कभी गर्भावस्था के दौरान ऐसा होता है कि आपको कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती, विशेष रूप से प्रारंभ के तीन महीनों में जब आपको कुछ खाने के बजाय रिफ्रेश करने वाले और राहत देने वाले ड्रिंक्स पीने की इच्छा होती है। हालांकि यह देखना बहुत ज़रूरी है कि आप जिस पेय का सेवन कर रही हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या नहीं। अत: किसी भी ड्रिंक को अपने आहार में शामिल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वह ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। इसका कारण यह है कि आप जो कुछ भी पीयेंगी उसका प्रभाव आपके अजन्मे बच्चे के विकास पर पड़ेगा।
नीचे 14 ड्रिंक्स की सूची दी गयी है जिनका सेवन आप गर्भावस्था के दौरान कर सकती हैं। इन ड्रिंक्स में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो आपके बच्चे के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। प्रत्येक ड्रिंक में उसमें उपस्थित घटकों के गुण होते हैं। आइये प्रत्येक ड्रिंक के बारे में संक्षिप्त में जानें और देखें कि ये ड्रिंक्स गर्भावस्था में आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद हैं।

लेमोनेड
लेमोनेड या भारतीय नीबू पानी का सेवन करना गर्भावस्था के दौरान बहुत लाभदायक होता है। लेमोनेड में विटामिन सी होता है जो शरीर को प्रभावी रूप से आयरन के अवशोषण में सहायता करता है। लेमोनेड आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। लेमोनेड आप दिन में कभी भी पी सकती हैं या लंच के समय भी इसका सेवन किया जा सकता है। यदि आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या है तो नीबू पानी में थोड़ी सी किसी हुई अदरक, पुदीने की पत्तियाँ और थोडा चाट मसाला डालकर इसका सेवन करें।

नारियल पानी
नारियल पानी गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। पसीने के कारण शरीर से जो लवण निकल जाते हैं उन्हें यह शरीर में वापस लाकर थकान को दूर करता है। तो जब भी आप थकान महसूस करें तो नारियल पानी पीयें।

ताज़े फलों का रस
गर्मियों के दौरान गर्भवती माताओं को ताज़े फलों के रस का सेवन करना चाहिए। नीबू, संतरा, तरबूज, मौसंबी और खरबूज का जूस गर्मी से राहत पाने में सहायक होते हैं। फलों के रस में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

बटरमिल्क (छास)
गर्मी के मौसम में गर्भावस्था के दौरान ठंडा बटरमिल्क आपको हाइड्रेटेड रखता है। बटरमिल्क में विटामिन B12, प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो आपके पाचन को स्वस्थ बनाता है। आप भारी भोजन के बीच में बटरमिल्क का सेवन एक स्नैक की तरह कर सकती हैं।

फलों की स्मूदीज़
आप अपने पसंदीदा फल, दूध और बर्फ़ को मिलाकर फ्रूट स्मूदीज़ बना सकती हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं और गर्भावस्था के दौरान यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा ड्रिंक हो सकता है।

जलजीरा
गर्भावस्था के दौरान जलजीरा एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तरह होता है। यह हेल्दी ड्रिंक आपको न केवल हाइड्रेटेड रखता है बल्कि आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। जलजीरा का खट्टा स्वाद आपके मनोदशा को सुधारने के साथ साथ पाचन में भी सहायक होता है।

आइस्ड टी
गर्मियों में आइस्ड टी का सेवन करना अच्छा होता है। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि दिन भर में आप सीमित मात्रा का सेवन करें क्योंकि इसमें कैफीन होता है।

पानी
गर्भावस्था के दौरान शरीर को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। पानी आपको हाइड्रेट रहने में सहायक होता है। इसके अलावा ब्रेस्ट मिल्क का यह मुख्य घटक होता है और लेक्टेशन के लिए यह बहुत आवश्यक होता है। दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीयें।

दूध
दूध और दूध से बने पदार्थों में प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम पाया जाता है। दूध गर्भावस्था के दौरान आपको हाइड्रेटेड और कूल रखने में सहायक होता है। गर्मियों के दौरान ठंडे दूध या मिल्कशेक का सेवन कर सकती हैं।

आम पना
आम पना (ठंडे पानी और कच्चे आम के गूदे के मिश्रण से बना) एक खट्टा ड्रिंक होता है और डिहाइड्रेशन से निपटने में बहुत सहायक होता है। इसके अलावा इस ड्रिंक में विटामिन्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपको गर्भावस्था के दौरान सहायक होते हैं।

वेजिटेबल जूस (सब्जियों का रस)
यदि आप अपने दैनिक आहार में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का सेवन नहीं कर पाती तो आप उसके बजाय वेजिटेबल जूस का सेवन कर सकती हैं। गर्मियों के दौरान सब्जियों से बने हुए ये ठंडे जूस आपकी प्यास को बुझाते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान आपके लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

चिया सीड वॉटर
चिया सीड्स में कॉपर, जिंक, नियासिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फेट होता है जो आपके बच्चे के विकास में सहायक होता है। थोड़े से चिया सीड्स को कुछ देर के लिए पानी में भिगोयें और फिर उस पानी का सेवन करें। चिया सीड्स वॉटर आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है और इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। अत: गर्भावस्था के दौरान इस ड्रिंक को अपने आहार में अवश्य शामिल करें।

मिंट टी
गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से निपटने में मिंट टी बहुत सहायक होती है। गर्भावस्था के दौरान इसके अन्य लाभ इस प्रकार हैं: यह भूख बढ़ाता है, सिरदर्द को दूर करता है, पाचन में सहयक होता है, हार्टबर्न को दूर करता है, पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है, उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्या से राहत दिलाता है। पुदीने की कुछ पत्तियों को गुनगुने पानी में भिगोयें और फिर उन्हें ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद एक बर्तन में कुछ पत्तियाँ, एक कप पानी लें और उसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक उसमें बुलबुले न दिखने लगे। इसे छान लें और इसमें नीबू और शहद मिलाएं और इसे गर्म गर्म पीयें।

रूइबस टी
इस अद्भुत चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और इसमें कैफीन नही होता। इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी होता है जो गर्भावस्था के दौरान बहुत आवश्यक होता है। यह पाचन में सहायक होता है और उल्टी तथा पेट दर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है।
इन सभी ड्रिंक्स का सेवन दिन में किसी भी समय या भोजन के बीच में भी इनका सेवन किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications