Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
6 लक्षण जो बताते हैं कि आपका बच्चा जन्म लेने के लिए तैयार है
जैसे जैसे आप गर्भावस्था के अंतिम पड़ाव में पहुंचेंगे, आपको अपने डॉक्टर के पास समय समय पर जाना होगा ताकि यह जानकारी मिल सके कि बच्चे की स्थिति और स्वास्थ्य ठीक है।
आपका डॉक्टर आपको यह भी बताएगा कि आपको कब प्रसव पीड़ा शुरू होगी और आप बच्चे को जन्म देने के लिए बिलकुल तैयार होंगी।
बच्चे का सर नीचे आ जाने को गिरना या हल्का होना भी कहते हैं। कई बार पहली बार प्रसव के दौर से गुज़र रही महिलाएं यह समझ नहीं पातीं कि तब क्या किया जाना चाहिए जब बच्चा नीचे आ जाता है।
आपके लक्षण और गर्भावस्था को हुए समय को देखते हुए आपकी डॉक्टर आपको ज़रूर इसके बारे में जानकारी देंगे। हालांकि, अगर आप इन लक्षणों को अपने अन्दर देखें या महसूस करें तो आपको खुद भी जानना चाहिए कि सही समय आ गया है।
यहाँ पर 6 लक्षण दिए गए हैं जिससे पता चलता है कि बच्चा नीचे आ गया है और प्रसव पीड़ा जल्द ही शुरू होगी।

1. ऐसा लगे कि बच्चा गिर जाएगा:
आपको ऐसा लगेगा कि बच्चा पेट से काफी नीचे आ गया है और आपको डर लगे कि अगर आप खड़ी होंगी या तेज़ चलेंगी तो वह गिर जाएगा। डरिये मत क्यूंकि आपके बच्चे का शरीर आपके अन्दर है और बच्चा प्रसव पीड़ा के बाद ही बाहर आएगा।
कुछ माओं को ऐसा लगता है कि बच्चे का सर पेडू की हड्डी के नीचे मध्य में आ गया है। आपको ऐसा लगेगा कि बच्चा समय से दो सप्ताह या कई बार चार सप्ताह पहले ही नीचे आ चुका है। इससे आपको बच्चे के जन्म के दिन का अंदाजा हो सकता है।

2. पेडू पर अत्यधिक दबाव और पीठ दर्द:
आपके पेट का उपरी हिस्सा हल्का लगेगा क्यूंकि बच्चा नीचे आ चुका होगा पर आपके पेडू के हिस्से में लगातार अत्यधिक दबाव महसूस होगा और कई बार दर्द भी हो सकता है।
कई महिलाओं को पीठ में नीची की तरफ भी दर्द होता है क्यूंकि पेडू के लिगामेंट में खींचाव आता है ताकि बच्चे को एक स्थान पर प्रसव के शुरू होने तक रोक सके।

3. पेशाब करने की इच्छा में बढ़ोत्तरी:
जब आपका बच्चा आपके पेडू पर दबाव डालता है तो आपके मूत्राशय पर भी असर पड़ता है और आपको कुछ समय के अंतराल में ही पेशाब करने की इच्छा हो सकती है। आप हर 10 मिनट में बाथरूम की तरफ पेशाब करने जा सकती हैं।

4. अन्तरदाह और रिफ्लक्स में कमी:
तीसरे तिमाही की दूसरी तकलीफों के बीच एक अच्छी बात यह होगी की अन्तरदाह और रिफ्लक्स में कमी होगी। अब जबकि बच्चा नीचे आ जाता है तो आपके पेट और दूसरे अंग को भी जगह मिलती है और आपको काफी आराम मिलता है।

5. वेजाइना से अत्यधिक स्त्राव:
अगर आपके वेजाइना से अत्यधिक स्त्राव हो रहा है तो यह समझ लेना चाहिए कि प्रसव पीड़ा अब होने वाली है। प्रसव के इस पड़ाव में आप अपना म्यूकस प्लग खो सकती हैं और यह शायद आपके डॉक्टर ने आपको नहीं बताया हो। वेजाइना से निकलने वाला स्त्राव अंडे के उजले भाग की तरह या फिर हलके गुलाबी रंग का हो सकता है।

6. पेट के आकार में बदलाव:
जैसे ही आपका बच्चा नीचे आ जाता है तो आपके पेट का आकार भी बदल जाता है। यह बदलाव पेट के निचले हिस्से में देखने को मिल सकता है। आपके पेट के आकार से आपको यह पता चल सकता है कि बच्चा नीचे आ चुका है और उसने जगह ले ली है।
अपने शरीर में हो रहे इन बदलावों पर नज़र रखिये और आपको यह पता चल जाएगा कि आपका बच्चा जल्द ही आपकी बाहों में आने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications
