Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ऐसे रखें ख्याल
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के व्यवहार और मूड में बहुत बदलाव आ जाता है। ऐसे में उनके पति के लिए उनकी हर बात को समझना बहुत मुश्किल हो जाता है।
अकसर पुरुष अपनी गर्भवती पत्नी को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं कि लेकिन फिर भी उनसे कहीं ना कहीं कमी रह ही जाती है।
अगर आप भी इस समस्या से गुज़र रहे हैं और आप अपनी पत्नी को उन नौ महीनों में पूरी तरह से सुरक्षित और बेहतर अहसास करवाना चाहते हैं तो इस काम को पूरा करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि एक पुरुष को किस तरह अपनी गर्भवती पत्नी और अपने होने वाले बच्चेर की देखभाल करनी चाहिए।

उन्हें कहने दें अपने दिल की बात
उन्हें इस बात का अहसास दिलाएं कि आप उनकी हर बात और इन महीनों के दौरान होने वाले हर अहसास के बारे में जानना चाहते हैं। अपनी पत्नी से प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली भावनाओं और बदलते मूड के बारे में पूछें। इससे आपको उन्हें समझने में बहुत मदद मिलेगी।

गर्भावस्था की किताबें पढ़ें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के व्यसवहार में ही नहीं बल्कि उनके शरीर में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। उनकी इस स्थिति को समझने के लिए आप गर्भावस्था पर आधारित किताबें पढ़ सकते हैं। इन किताबों में आपको गर्भधारण से लेकर प्रसव तक महिलाओं के व्यवहार और शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में पता चल पाएगा। इस तरह आप उनकी मुश्किलों को और बेहतर तरीके से जान और समझ पाएंगें।

खुद को करें तैयार
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का कई चीज़ें खाने का मन करता है। इसलिए आपको नौ महीने के दौरान हमेशा तैयार रहना है। अगर आपको लगता है कि महिलाएं नौ महीने के दौरान एक ही चीज़ खाना पसंद करती हैं तो ये आपकी भूल है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ऐसा कुछ खाने का भी मन कर सकता है जो उन्हें पहले बिलकुल पसंद ना आता हो। बिना कोई सवाल पूछे उन्हें उनकी जरूरत और पसंद की चीज़ लाकर दें।

डॉक्टर के पास साथ जाएं
प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महीने तक आपको उनके साथ रहना है। एक पल के लिए भी उन्हें से अहसास ना होने दें कि आपने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। जब कभी भी वो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाएं, आप उनके साथ जरूर जाएं। इससे आपको अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी और अपने बच्चे के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।

बाहर घूमने जाएं
रोज़-रोज़ घर पर बैठकर या रोज़ाना की रूटीन से वो बोर हो गई होंगीं। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए आप उन्हें किसी रोमांटिक डेट पर बाहर ले जाएं। कम से कम सप्ताह में एक बार उन्हें बाहर घूमने जरूर ले जाएं। इससे उनका मूड भी बेहतर होगा।

मसाज और फुट मसाज
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शरीर के कई हिस्सों में दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है। इस मुश्किल में आपका साथ और प्यार उन्हें राहत दे सकता है। फुट मसाज से गर्भावस्था में काफी राहत महसूस होती है।



Click it and Unblock the Notifications
