Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अलर्ट! गर्भावस्था में इन संकेतों को कभी न करें अनदेखा
इस आर्टिकल के जरिए आपको गर्भावस्था को दौरान होने वाले ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अनदेखा नहीं करना चाहिए।
एक महिला के लिए गर्भ धारण करना काफी रोमांचक और प्यारा एहसास होता है। गर्भावस्था का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है, हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को काफी तकलीफों का सामना भी करना पड़ता है, जो महिला के शरीर में हार्मोंस में आएं बदलाव के कारण होता है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के साथ होने वाली समस्याओं को उन्हें बिल्कुल अनदेखा नहीं करना चाहिए, आप चाहे गर्भावस्था के बारे में कितनी भी जानकारी रखती हों लेकिन यह पता लगाना काफी मुश्किल है कि आप अपने नौ महीनों में जो महसूस कर रहीं हैं वह सामान्य है या नहीं तो चलिए यहां हम आपको गर्भावस्था को दौरान होने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अनदेखा नहीं करना है बल्कि आपको अपना और अपने होने वाले बच्चें का पूरा ख्याल रखते हुए इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पेट के मध्य या ऊपरी हिस्से में दर्द-
गर्भावस्था को दौरान पेट में हल्का दर्द होना आम बात है लेकिन जब ये दर्द पेट के मध्य या ऊपरी हिस्से में तेज हो तो ये चिंता की बात है, हो सकता है आपको मिचली और उल्टी, अपच, सीने और पेट में जलन की समस्या के साथ ही फूड पॉइजिंग का समस्या से भी जूझना पड़ रहा हो और अगर गर्भावस्था के दौरान यह दर्द लगातार हो रहा है, तो यह प्रीक्लेमप्सिया की निशानी हो सकती है, जो एक गंभीर समस्या भी बन सकती हैं। जिस पर ध्यान देने के साथ-साथ डॉक्टर से भी सलाह लेने की जरूरत है

पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या-
प्रसव से पहले पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना सामान्य लक्षण नहीं है। ऐसा होने पर गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने पर आप डॉक्टर को जरुर दिखाये, क्योंकि हो सकता है आपको एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, समय से पहले प्रसव और फायब्रॉइड का विखंडित होना और उसमें खून बहना या फिर अपरा का खंडन, (जहां अपरा शिशु के जन्म से पहले ही गर्भाशय की दीवार से टूट कर अलग हो जाती है) जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़े, इसलिए आपको जब निचले हिस्से में तेज दर्द हो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ।

बुखार को अनदेखा ना करें-
गर्भावस्था के दौरान आपको होने वाला तेज बुखार आपके होने वाले बच्चे पर सीधा असर पहुंचाएगा। अगर आपके शरीर का तापमान 100 डिग्री से अधिक है, लेकिन सर्दी और फ्लू के कोई लक्षण नहीं हैं, तो आप अपने डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं जिससे ये समस्या आगे ना बढ़ पाये ।

आंखों में समस्या को ना करें अनदेखा-
अगर आपको गर्भावस्था के दौरान आंखों में किसी भी तरह की समस्या जैसे हर चीज़ दोहरी और धुंधला दिखना, कम रोशनी या फिर ज्यादा चमक दिखती है तो ये प्रीक्लेमप्सिया का संकेत हो सकता हैं इसलिए इनमें से कोई भी लक्षण आपको दिखता है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें ।

ज्यादा सूजन को ना करें नज़रअंदाज-
गर्भावस्था के दौरान हाथों, पैरों, चेहरे या आंखों पर सूजन सामान्य बात है और अक्सर इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती लेकिन आपको सूजन काफी ज्यादा और अचानक हुई है और साथ में सिरदर्द या देखने में भी तकलीफ है, तो आप तुरंत अपनी डॉक्टर से बात करें।

लगातार रहने वाला तेज सिरदर्द-
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कहीं ना कहीं थोड़े बहुत दर्द की समस्या लगी ही रहती है। लेकिन आपको तेज़ सिरदर्द दो या तीन घंटों से ज्यादा रहे और साथ में पूरे शरीर पर सूजन और दृष्टि में परिवर्तन महसूस हो, तो आपको प्री-एक्लेमप्सिया हो सकता है जिसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है ।

ज्यादा प्यास लगने की समस्या-
गर्भावस्था के दौरान अगर आपको अचानक ज्यादा प्यास लग रही है और आपका यूरिन भी गहरे पीले रंग का है, तो यह डिहाइड्रेशन की निशानी हो सकती है, अगर आपको प्यास ज्यादा लगे और हमेशा की तुलना में ज्यादा बार पेशाब जाना पड़ रहा हो, तो यह जैस्टेशनल डायबिटीज का संकेत हो सकता है और ये दोनों ही बातें आपके साथ आपके शिशु के लिए भी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं, इसलिए इसके बारे में आप अपने डॉक्टर से बात करें।

पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना-
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पेशाब में इंफेक्शन की समस्या कई बार हो जाती है लेकिन अगर आपको पेशाब करने के दौरान ज्यादा दर्द और जलन होती है या फिर काफी बदबू आती है तो आपको अपने डॉक्टर से जरुर मिलना चाहिए जिससे वो आपको इस संक्रमण के इलाज के लिए दवाएं दे सकें।

ज्यादा उल्टी आना-
गर्भावस्था में उल्टी आना सामान्य सी बात है लेकिन अगर आप को ज्यादा उल्टी की समस्या हो रही है तो आप कमजोरी महसूस कर सकती हैं, जिसके लिए आपको अपने डॉक्टर से जरुर राय लेनी चाहिए क्योंकि कई बार उल्टी होने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

बेहोशी या चक्कर आना-
बेहोशी या चक्कर आना इस बात का संकेत देता है कि हो सकता है आपने पर्याप्त खाना नहीं खाया है, लेकिन, इसका कारण ब्लड प्रेशर का कम होना भी हो सकता है, जो गर्भावस्था की शुरुआत में आम है, यह इसलिए होता है क्योंकि गर्भावस्था का हॉर्मोन प्रोजेस्टीरोन आपकी रक्त वाहिकाओं की दीवार को शिथिल कर देता है, जिसके कारण महिलाएं गर्भावस्था में चक्कर महसूस करती हैं ।

पूरे शरीर में खुजली होने की समस्या-
गर्भावस्था के दौरान अगर आपको पूरे शरीर में तेज खुजली हो रही है तो आपको ऑब्स्टेट्रिक कोलेस्टासिस (ओसी) हो सकता है, हालांकि हल्की खुजली होना चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आपके गर्भ में बढ़ रहे शिशु को जगह देने के लिए त्वचा अधिक फैलती है, तो ऐसे में थोड़ी खुजली होना सामान्य है लेकिन खुजली ज्यादा हो रही है तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना ही बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
