Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेग्नेंसी में लंबी यात्रा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को शरीर के कई नए बदलाव से गुजरना पड़ता है। ये वो वक्त होता है जब महिलाओं को खुद का खास ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी में खान पान से लेकर सफर तक से परहेज करना होता है। क्योंकि सफर में थकान, घबराहट और बेचैनी होने पर आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है जिससे भ्रूण को ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
इसलिए खुद की और भ्रूण की सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर उपाय है कि लंबी यात्रा पर जाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना दो से तीन घंटे का सफर करती हैं, तो भी डॉक्टर से सलाह लें।

हाइड्रेटेड रहें
प्रेगनेंट महिलाओं को सफर के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। पहला यात्रा के दौरान डिहाइड्रेटेड रहना प्रेगनेंसी के लिए सही नहीं और दूसरा इससे यात्रा के बाद आपको एडिमा का खतरा भी हो सकता है।

लम्बे समय तक न खड़े न रहें
प्रेगनेंसी में एडिमा की समस्या होना आम बात है। इसमें हाथ और पैरों में सूजन हो जाती है। बॉडी में तरल पदार्थ बढ़ने से हाथ और पैरों में सूजन होती है। लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से इस हानिरहित स्थिति का खतरा हो सकता है। हालांकि वॉकिंग से इसे रोकने में मदद मिल सकती है। शरीर से द्रव को बाहर निकालने का एक तरीका पर्याप्त पानी पीना है। इसलिए सफर के दौरान हमेशा पानी साथ रखें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- इसके अलावा लंबा सफर करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खाली पेट ना रहें। इससे आप घबराहट महसूस कर सकती हैं, जो कि घातक हो सकता है।
- अपने साथ नट्स या प्रोटीन बार रखें और अगर संभव हो, तो कभी अकेले सफर ना करें।
- इसके अलावा आरामदायक जूते पहनें, जिससे चलते समय आपको चोट ना लगे। अपने बैग में एमरजेंसी नंबर रखें, ताकि जरूरत के समय परेशानी ना हो।
- अपने डॉक्टर से चर्चा किये बिना लॉन्ग डिस्टेंस की यात्रा पर ना जाए।



Click it and Unblock the Notifications
