Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
क्यों प्रेगनेंसी में होती है अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा..?
आपने सुना या देखा होगा कि, गर्भावस्था में अचार, इमली और खट्टी चीजें खाने का दिल करता है। वहीं कुछ महिलाओं को मिल्की प्रॉडक्ट खाने को मन करता है तो कुछ को चॉकलेट खाने का। अचानक से कुछ भी खाने की तीव्र इच्छा को फूड क्रेविंग कहा जाता है।
प्रेग्नेंसी में फूड क्रेविंग होना बहुत आम बात है। लेकिन कई बार उनकी यह क्रेविंग इतनी अजीबोगरीब होती है जिनके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते। इसमें कई चीजें तो ऐसी भी होती हैं जो खाने योग्य ही नहीं होती हैं और अगर ऐसी चीजों का सेवन कर लिया जाए तो गर्भवती और उसके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।

छोटे बच्चों में भी होती है ये आदतें
गर्भावस्था के दौरान अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा को " पिका" कहते है। जो की गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। इस शब्द का अर्थ उस स्थिति से है, जब गर्भवती महिला को अजीब-अजीब सी चीजें खाने की इच्छा होती है। ये समस्या सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही नहीं होती, बल्कि छोटे बच्चों में भी यह समस्या सबसे ज्यादा नोटिस की जाती है।

गर्भावस्था में क्रेविंग क्यों होती है
एक शोध के अनुसार, आयरन की कमी के कारण गर्भवती में अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। इसके अलावा कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि शरीर में जिन चीजों की कमी होती है शरीर उन कमियों को दूर करने के लिए इंद्रियों को प्रेरित करता है। जिसके चलते अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए मन उतावला होता है।

कौन सी अजीबोगरीब चीजें खाया करती है महिलाएं
गर्भावस्था में कई बार महिलाओं का मिट्टी, डिटर्जेंट, सिगरेट की राख, प्लास्टर, रेत, टूथपेस्ट, पत्थर, चारकोल, बेकिंग सोडा, कॉफी के बीज, पेंट, जली हुई माचिस की तिल्लियां और ऐसी ही दूसरी अजीबोगरीब चीजें खाने का मन करता है।

क्या करें जब ऐसी क्रेविंग हो
अगर गर्भावस्था के दौरान आपको भी कुछ ऐसी ही चीजें खाने का मन कर रहा है तो ये कोई असमान्य बात नहीं है। ये बेहद सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अपनी समस्या के बारे में डॉक्टर को सूचित करना चाहिए क्योंकि परेशान होने से बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह से उन पोषक तत्वों को लेना शुरू कर दें जिनकी कमी की चलते आपको इन चीजों को खाने की इच्छा हो रही है।

शुगर फ्री च्यूइंगम
अगर गर्भावस्था में अचानक से इन चीजों को खाने की इच्छा करने लगे तो खुद को दूसरी बातों और कामों में उलझाने की कोशिश करें। अगर फिर भी मन न माने तो शुगर फ्री च्यूइंगम का इस्तेमाल करना भी कारगर रहता है। इसके अलावा क्रेविंग के लिए गर्भवती पुदीने या तुलसी की पत्तियां भी चबा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications