Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन नेचुरल तरीकों से आप बन सकती हैं जुड़वां बच्चों की माँ
कई ऐसे जोड़े होते हैं जो जुड़वा बच्चे चाहते हैं, अगर आप उन में से एक हैं तो हम आपको बता दें कि अब यह आपके लिए बहुत ही आसान हो सकता है ज़रुरत है तो बस आपको सही जानकारी की। आज साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि असंभव भी संभव हो सकता है। इसके अलावा कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं जिसकी मदद से आप जुड़वां बच्चों की माँ बन सकती हैं।
लेकिन इससे पहले कि आप जुड़वां बच्चों की माँ बनने के लिए कोई भी तरीका अपनाएं, आप यह भी जान लें कि इसमें कुछ जोखिम भी होता है जैसे समय से पूर्व कॉर्ड क्लैंपिंग, समय से पूर्व बच्चे का जन्म आदि। ऐसी परिस्थिति में बेहतर होगा कि आप इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी पहले ही हासिल कर लें। साथ ही अगर आप जुड़वां बच्चों की माँ बनने वाली हैं तो अपने लिए एक भरोसेमंद और अच्छे डॉक्टर को चुने जो पूरे नौ महीने आपका ख़ास ध्यान रखें।

क्या कहते हैं आंकड़े
इससे पहले कि आप जुड़वां बच्चों की माँ बनने की प्लानिंग करें, आपको इससे जुड़े सही आकड़ों के बारे में भी पता होना चाहिये। शोध के अनुसार सामान्य महिला में जुड़वां बच्चों की माँ बनने के केवल 3 प्रतिशत ही सम्भावना होती है जबकि अफ्रीकन महिलाओं में जुड़वां बच्चों की माँ बनने की सम्भावना एशियाई महिलाओं की तुलना में अधिक होती है।
ऐसा भी माना जाता है कि अधिक बच्चे होने से भी भविष्य में जुड़वां बच्चों की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर आप जुड़वां बच्चों की माँ बनना चाहती हैं तो हमारे पास इसके लिए कुछ बेहतरीन तरीके हैं जो इस बात की सम्भावना को बढ़ा सकते हैं तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
फोलेट
कई अध्ययन और शोध में इस बात का पता चला है कि जिन महिलाओं में फोलीनिक एसिड या फोलेट (कृत्रिम फोलिक एसिड की अपेक्षा में काफी बेहतर है) होता है उनमें जुड़वां बच्चों की माँ बनने की सम्भवना 40 प्रतिशत होती है। फोलेट आपके सपने को पूरा करने में आपकी मदद करता है।
कसावा
कसावा (cassava) पृथ्वी के उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाने वाला एक क्षुप है जिसकी मोटी जड़ आलू की तरह मंड (स्टार्च) से युक्त होती है। चावल और मक्के के बाद, मानव-आहार में यह विश्व में तीसरा सबसे बड़ा कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है।
कसावा मूल-रूप से दक्षिण अमेरिका का वनस्पति था लेकिन अब विश्व-भर के गरम क्षेत्रों में मिलता है। माना जाता है कि यह हाइपरोव्यूलेशन का कारण बनता है, जिससे दो या उससे अधिक बच्चों के गर्भ में आने की सम्भावना बढ़ जाती है। कई अलग-अलग ब्रांडों पर शोध करने के बाद कैसनोवम को सबसे लोकप्रिय और सर्वोत्तम परिणाम देने वाला माना गया है। यह सबसे अच्छा विकल्प माना गया है, इसमें फोलेट होता है और पौधे के सबसे शक्तिशाली हिस्सों में से अलग-अलग जड़ी बूटियों के साथ इसे बनाया गया है जो आपके जुड़वां बच्चे की इच्छा को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।
डेयरी
कई अध्ययनों द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि जो महिलाएं अधिक मात्रा में दूध, दही या अन्य डेयरी से बने उत्पादों का सेवन करती हैं, वे ज़्यादातर जुड़वा बच्चों की माँ बनती हैं। इसके पीछे का कारण गाय में आईजीएफ या इंसुलिन जैसे ग्रोथ फैक्टर हो सकते हैं इसलिए जितना ज़्यादा आप डेरी उत्पादों का सेवन करेंगी आपके जुड़वां बच्चों की माँ बनने की सम्भावना उतनी ज़्यादा रहेगी।
उम्र
रिसर्च और अध्ययनों के अनुसार जिन महिलाओं की उम्र ज़्यादा होती है, आम तौर पर उनमें अधिक मात्रा में एफएसएच होता है। इससे ज़्यादा संख्या में अंडे छोड़ने की सम्भावना बढ़ जाती है। हालांकि बढ़ती उम्र में गर्भधारण करना जोखिम भरा भी हो सकता है। अगर आप ज़्यादा लम्बे समय तक माँ बनने के लिए इंतज़ार करेंगी तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है।
हाइपरोव्यूलेशन
हाइपरोव्यूलेशन तब होता है जब एक महिला का अंडाशय प्रत्येक चक्र के दौरान एक से अधिक अंडे छोड़ता है, इसके कई कारण हो सकते हैं उम्र, रजोनिवृत्ति, कसावा, आनुवांशिकी या अन्य विभिन्न हार्मोनल कारण।
परिवार और जेनेटिक्स
अगर परिवार में पहले भी जुड़वां बच्चे पैदा हो चुके हैं तो आपके भी जुड़वा बच्चे पैदा होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। यह अनुवांशिक प्रवित्तियों की वजह से होता है। इतना ही नहीं अगर आप भी अपने भाई या बहन की जुड़वा हैं तो इस स्थिति में भी आपके जुड़वां बच्चों की माँ बनने की सम्भावना बढ़ जाती है।
ऊंचाई और वज़न
ऊंचाई और वज़न भी गर्भधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा जाता है कि जो महिलाएं मध्यम से ऊंची लम्बाई की होती हैं और जिनका वज़न थोड़ा अधिक होता है ऐसी स्त्रियां अधिकतर जुड़वा बच्चों की माँ बनती हैं।
मैग्नीशियम और कैल्शियम
मैग्नीशियम और कैल्शियम के संयोजन मूल रूप से जुड़वां बच्चों की संभावना बढ़ा देता है लेकिन पहले अपने डॉक्टर या फिर केमिस्ट से उचित खुराक की जानकारी ले लेना ही बेहतर होता है।
मका रूट
मका रूट प्रजनन क्षमता के लिए एक आम पेरूवियन उपचार है, जो जुड़वां बच्चे होने की सम्भावना को बढ़ाता है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जैसे मूड स्विंग्स आदि। बेहतर होगा पहले इसकी उचित खुराक की जानकारी हासिल कर ली जाए।
मेडिकल तरीके
यदि आप प्रजनन दवाएं ले रही हैं (केवकल डॉक्टर की सलाह से) जैसे क्लॉमिड या आईवीएफ के माध्यम से कई अण्डों का प्रत्यारोपण, तब आपके जुड़वां बच्चे होने की सम्भावना और भी बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
