Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्भवती महिलाओं के लिए क्या फायदेमंद है कटहल?
गर्भावस्था के दौरान कई तरह के खाने से परहेज़ करने के लिए कहा जाता है। वहीं इस समय में आपको संतुलित डाइट लेने की सलाह दी जाती है ताकि गर्भ में पल रहे शिशु को उचित पोषण मिल सके।
इन नौ महीनों के दौरान शरीर कई तरह के बदलावों से गुज़रता है। आपको जो फल और सब्ज़ियां पहले पसंद आती थी, प्रेगनेंसी में कई बार उनकी महक से ही आपको मितली आने लगेगी।

कई सब्ज़ियों की पौष्टिकता और गर्भावस्था में उनके सेवन को लेकर भी संशय बना रहता है। इसी तरह से कटहल को लेकर भी कई सवाल उठते हैं कि क्या इसका सेवन प्रेगनेंसी के दौरान उचित है। तो इसका जवाब है हां। केवल कुछ महिलाओं को इससे समस्या हो सकती है, वैसे ये सेहत और पोषण के मामले में काफी गुणकारी है। फिर भी अपने डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
कटहल में सैचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम आयन पाया जाता है। इसमें कई विटामिन तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन ए और सी। ये रेशेदार होता है इसलिए पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।
इस वजह से गर्भवती महिलाओं को कटहल खाने का सुझाव दिया जाता है। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में कटहल खाने से सेहत को कौन से लाभ मिलते हैं।

इम्यून सिस्टम को करे मज़बूत
कटहल में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है। इसे अपने खानपान में शामिल करके आप मामूली इन्फेक्शन, जो बाद में स्थिति को खराब कर सकते हैं, उनसे बचे रह सकते हैं।

स्ट्रेस करता है कम
प्रेगनेंसी के दौरान मूड स्विंग की समस्या आम है। ऐसे में कटहल का सेवन फायदेमंद होगा क्योंकि ये इस परेशानी को कम करने का प्रयास करता है और आप बिना तनाव के रह पाते हैं।

हार्मोन्स को रखता है संतुलित
प्रेगनेंसी के समय में कटहल का उपभोग करने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। हार्मोन्स की गड़बड़ी आपके लिए भारी पड़ सकती है इसलिए आप हर हफ्ते लगभग पांच सौ ग्राम कटहल को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशीश करें। आप कटहल के चिप्स, पका हुआ कटहल का गुदा वाला हिस्सा, फ्राइड या फिर ग्रेवी सब्ज़ी बनाकर इसे खा सकते हैं।

नहीं होता सैचुरेटेड फैट
कटहल में सोडियम की मात्रा कम होती है और इसमें सैचुरेटेड फैट नहीं होता। इस वजह से प्रेगनेंसी में आपको मोटापा बढ़ने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

गर्भ में पल रहे शिशु को मिलते हैं फायदे
विटामिन और अन्य पौष्टिक तत्वों की मौजूदगी से कटहल गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण की स्वस्थ वृद्धि में मदद करता है। ये बच्चे की आंखों की रौशनी के लिए भी अच्छा होता है।

मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत
कटहल में ज़िंक, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और बीटा-केरेटिन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये आपके साथ साथ आपके होने वाले बेबी के लिए बहुत लाभदायक हैं।

रेशेदार फल
कटहल एक रेशेदार फल है जो गर्भवती महिलाओं में कब्ज़ और पाचन से संबंधी परेशानी को सही करने में मदद करता है। ये पेट में होने वाले संक्रमण से भी शरीर को बचता है।


ऊर्जा का स्रोत
प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है। मगर इसके साथ अपनी नॉर्मल एक्टिविटी को बनाये रखना बहुत ज़रूरी होता है ऐसे में कटहल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें शुगर मौजूद होता है जो आपके शरीर को ऊर्जा देती रहती है और आपको अच्छा महसूस होता है।



Click it and Unblock the Notifications
