Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली खुजली से ऐसे पाएं छुटकारा..
गर्भावस्था के दौरान पेट या पेट के निचले हिस्से में खुजली होना आम समस्या है। गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक हार्मानल परिवर्तन होने की वजह से महिलाओं की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है, जिस के कारण उन्हें खुजली जैसी त्वचा संबंधी परेशानियां हो जाती है। आमतौर पर रक्त संचार बढ़ने या पेट की त्वचा की स्ट्रेचिंग की वजह से खुजली होती है लेकिन जब यह बहुत अधिक हो तो यह होने वाले बच्चे के लिए खतरे का इशारा है। ये सुनने में भले ही सामान्य सी बात लगती हो पर पूरे शरीर में खुजली से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी हो जाती है।
इस खुजली से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर से राय ले सकती हैं या कुछ घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ सरल उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से गर्भावस्था के दौरान पेट में होने वाली खुजली से राहत मिलती है।

ओटमिल बॉथ
गर्म पानी वाली बाल्टी में एक कप भिगोया हुआ दलिया मिला लें। इस पानी से नहाने पर त्वचा पर होने वाली खुजली सही हो जाती है।

बेकिंग सोडा पेस्ट
नहाने के पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा पेस्ट को मिला लें। या इस पेस्ट को पेट के निचले हिस्से में लगा लें। इससे खुजली में राहत मिलती है।

गर्म पानी से बचें
गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी से स्नान न करके गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें, वो भी आवश्यकता पड़ने पर। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी, प्राकृतिक तेल भी बना रहेगा और खुजली नहीं होगी।

हल्का सा मॉश्चराइजर लगाएं
कमर वाले हिस्से में मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। आप चाहें तो किसी प्रकार का तेल भी लगा सकती हैं। इससे त्वचा में मॉश्चर बना रहता है और खुजली नहीं होती है।

नारियल का तेल
खुजली होने पर गरी का तेल सबसे ज्यादा राहत देता है। यह सुरक्षित भी होता है। इसे हल्का गुनगुना करके लगाएं।

माइल्ड सोप
नहाते समय ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें कि आपकी त्वचा में नमी बनी रहें। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता है और न ही खुलजी होती है। आप चाहें तो शॉवर जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ढीले कपड़े पहनें
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कसे हुए कपड़े न पहनें। ढीले कपड़े पहनने से आराम रहता है और त्वचा में घर्षण न होने की वजह से ड्राईनेस भी नहीं होती है।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
गर्भावस्था में खुजली से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पद्धार्थ बाहर निकलते है। शरीर और त्वचा की सफाई के लिए ज्यादा पानी पीएं।

बर्फ से सिंकाई
इसके अलावा खुजली होने पर गर्भवती महिलाएं चाहे तो उस स्थान पर बर्फ से सिंकाई भी कर सकती हैं। ऐसे करने से आराम महसूस होगा।



Click it and Unblock the Notifications
