Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
प्रेगनेंसी में धूप सेंकने के कई फायदे, प्रीमैच्योर डिलीवरी से बचाएं और बच्चे का IQ होता है तेज
सर्दियों के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। सर्द हवाओं और ठंड की ठिठुरन में गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अक्सर बड़े-बुजुर्ग गर्भवती महिलाओं को खूब धूप सेंकने की सलाह देते हैं। क्योंकि धूप सेंकने सेन केवल गर्भवती महिला को ठंड से निजात मिलती है बल्कि धूप सेंकने से गर्भ में पल रहे शिशु को भी फायदा मिलता है। तो आइये आज हम इस आर्टिकल में आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं की गर्भवती महिला को धूप सेंकने से कौन से फायदे मिलते हैं।

आंखों का विकास
गर्भ में बच्चे की आंखों के सही विकास के लिए भी विटामिन डी की आवश्यकता होती है जो कि धूप से मिलता हैं। कुछ शोध बताते हैं कि सूरज की किरणों की मदद से महिला के शरीर में फोटोन पर्याप्त मात्रा में जाते हैं तथा माता के शरीर से यह भ्रूण में मेलानोप्सिन नामक एक प्रोटीन का निर्माण करते हैं और यही प्रोटीन भ्रूण में स्वस्थ रक्त वाहिका और आंखों में रेटिनल न्यूरॉन विकास में मदद करते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि मेलानोप्सिन नामक प्रोटीन की कमी बच्चों के व्यवहार को भी प्रभावित करती है। ऐसे बच्चों को एडीएचडी होने की संभावना भी रहती है।

जल्दी होती है डिलीवरी
जिन शिशुओं को गर्भ में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त नहीं होता,उनकी समय से पहले ही जन्म लेने की आशंका रहती है। इतना ही नहीं, ऐसे बच्चों का वजन भी सामान्य से कम होता है।

धूप सेंकने से बढ़ती है इम्युनिटी
प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण इम्युनिटी कम होने लगती हैं। लेकिन धूप सेंकने से गर्भवती महिला की इम्युनिटी बढ़ती है। क्योंकि धूप सेंकने से बॉडी में सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। और इम्युनिटी के बढ़ने से गर्भवती महिला व भ्रूण को प्रेगनेंसी के दौरान संक्रमण की समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है।

शिशु का विकास
धूप से गर्भवती महिला को विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है। विटामिन डी भ्रूण के केवल शारीरिक विकास में ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है।

विटामिन डी
धूप सेंकने से गर्भवती महिला को विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन स्त्रोत है। क्योंकि विटामिन डी केल्शियम को अच्छे से बॉडी में अवशोषित करने में मदद करता है।
ऐसे में गर्भवती महिला को धूप जरूर सेंकनी चाहिए ताकि महिला की थकावट और कमजोरी जैसी समस्या दूर हो सकें।

पाचन क्रिया होती है बेहतर
ऐसा भी माना जाता है की धूप में बैठने से पाचन क्रिया को दुरुस्त रहने में भी मदद मिलती है। जिसे गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान पाचन सम्बन्धी समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
