Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
taped diapers vs diaper pants : बेबी के लिए कौनसे डायपर होते हैं बेस्ट
taped diapers vs diaper pants : बेबी केयर में डायपर्स बच्चे की देखभाल में एक जरुरी रोल निभाते हैं। बाज़ार में आज डायपर्स के कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें टेप डायपर्स और पैंट डायपर्स मुख्य हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों के फ़ायदे और नुक़सान। ताकि आप अपनी और बच्चे की जरूरत और सुविधा के अनुसार इन डायपर्स में से एक चुन सकें।

टेप डायपर्स और पैंट डायपर्स में अंतर
टेप डायपर्स अपने डिज़ाइन और सुविधाजनक होने के कारण बहुत लोकप्रिय हैं। इन डायपर्स के किनारों पर चिपकने वाली टेप होती हैं, जिससे आसानी से इन्हें बांधा और एडजस्ट किया जा सकता है। डायपर पैंट छोटे बच्चों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह पैंट मुलायम, सूती कपड़े से बनाये जाते हैं जो बच्चे की नाजुक स्किन के लिए आरामदेह होते हैं. इन्हें धोकर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं और यह एनवायरनमेंट फ्रेंडली भी होते हैं।
कम्फर्ट
बच्चे के कम्फर्ट के हिसाब से डायपर पैंट को यूज़ करना बहुत आसान है बिल्कुल उसी तरह जैसे नॉर्मल अंडरवियर को पहना और उतारा जाता है, उसी तरह टेप डायपर को भी पहनाना और बदला जा सकता है। इसमें साइड से खुलने का ऑप्शन भी होता है, जिससे गंदे डायपर को उतारना और भी आसान हो जाता है। वहीं पैंट डायपर्स के मुकाबले टेप डायपर को पहनाने और उतारने में ज़्यादा समय लगता है।
एक्टिव बेबी के लिए बेस्ट है
जो बच्चे बहुत एक्टिव होते हैं और ज्यादा उछल-कूद करते हैं, उनके लिए डायपर पैंट्स ही बेस्ट ऑप्शन है। इनको जल्दी से पहनाया जा सकता है और इन पैंट्स की अच्छी फिटिंग के कारण बच्चे को दिनभर की मूवमेंट में आसानी रहती हैं। डायपर पैंट बेहद नरम और आरामदायक होते हैं और कई बार तो ज्यादा एक्टिव बच्चे पैंट को खुद ही नीचे खींच देते हैं। वहीं ज्यादा एक्टिव बच्चे को टेप डायपर पहनाने में काफ़ी परेशानी हो सकती है।
पॉटी ट्रेनिंग के लिए कौनसे डायपर परफेक्ट
पॉटी ट्रेनिंग अधिकतर पेरेंट्स के लिए एक चुनौती भरा काम है और ऐसे में बच्चे को यह सिखाने के प्रोसेसे में डायपर पैंट्स बहुत मदद करते हैं, क्योंकि इनको पहनना और उतारना आसान होता है। जिससे चारों ओर गंदगी नहीं फैलती है। अगर आपका बच्चा बहुत ज़्यादा एक्टिव है और हमेशा भागता-दौड़ता रहता है तो ऐसे में टेप डायपर्स से उसको दिक्कत हो सकती है. ज्यादा हिलने से टेप ढीले हो जाते हैं और डायपर की फिटिंग बिगड़ जाती है। टेप डायपर्स वज़न में भारी और बहुत बल्की होने के कारण पैकिंग में ज़्यादा जगह घेरते हैं और इसलिए इन्हें कम ट्रेवल फ्रेंडली माना जाता है।
कौनसा डायपर है परफेक्ट ट्रेवल-फ्रेंडली
लाइटवेट होने की वजह इन्हें आसानी से आप लेकर जा सकते हैं। डायपर पैंट्स ट्रेवल फ्रेंडली होते हैं। इनको पहनाना और उतारना आसान होता है और ट्रेवल के दौरान भी बच्चे इनको पहनकर आराम का अनुभव करते हैं। ट्रेवल करते हुए अगर इन्हें चेंज करना पड़े तो भी इनको आसानी से बदला जा सकता है।
उम्र के हिसाब से
अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो गया है और बहुत एक्टिव है तो उसके लिए पैंट डायपर्स ही सबसे अच्छा ऑप्शन है। लेकिन न्यूबोर्न बेबी के लिए टेप डायपर ज़्यादा सुविधाजनक होते हैं।
सोखने की क्षमता
टेप डायपर्स की सोखने की क्षमता ज़्यादा होती है इसलिए जल्दी और ज़्यादा डायपर गीला करने वाले बच्चों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर बच्चा डायपर ज़्यादा गीला ना करता हो तो पैंट डायपर इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपके बच्चे की स्किन एक्सट्रा सेंसिटिव है और उस पर जल्दी रैशेज पड़ते हैं तो इसके लिए टेप डायपर्स एक अच्छा ऑप्शन है। इसके डिज़ाइन और कपड़े के मेटैरियल के कारण इसमें हवा पास होती है और रैशेज होने का रिस्क कम हो रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
